एक खेत… चार फल… और करोड़ों की कमाई! गाजीपुर के इस किसान की खेती देख आप…

0
एक खेत… चार फल… और करोड़ों की कमाई! गाजीपुर के इस किसान की खेती देख आप…


गाजीपुर- गाजीपुर जिले के पकड़ी गांव के प्रगतिशील किसान अनूप राय आज किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. उन्होंने परंपरागत खेती से अलग हटकर इंटरक्रॉपिंग (मिश्रित खेती) का रास्ता अपनाया और आज अमरूद, पपीता, नींबू और आम जैसे फलों की बहुफसली खेती कर बेहद कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं.

विफलता से शुरू हुआ सफर
वर्ष 2014 में जब अनूप राय ने खेती की शुरुआत की, तो धनिया की पहली फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी रणनीति बदली और आधुनिक तरीकों की ओर रुख किया. अनूप राय लोकल 18 से बातचीत के दौरान कहा कि जब स्प्रिंकलर इरिगेशन की पहली बूंद धरती पर गिरी, मेरी आंखों से भी पहली बार आंसू गिरे.

ड्रिप, स्प्रिंकलर और इजरायली तकनीक से बदली किस्मत
सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अनूप राय ने अपनी खेती को तकनीक से जोड़ा. उन्होंने ‘More Crop Per Drop’ जैसी योजनाओं को अपनाया और खेतों में ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर, और इंडो-इजरायल तकनीक का प्रयोग किया. उन्होंने खेती में पिंक ताइवान अमरूद, कागजी नींबू और आमरूपाली आम जैसे हाई-प्रोडक्टिव वैरायटी का चयन किया और वैज्ञानिकता के साथ खेती शुरू की.

समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका
खेती के साथ-साथ अनूप राय एक सक्रिय समाजसेवी भी हैं. छात्र राजनीति से शुरुआत करने के बाद वह ग्राम सभा सदस्य बने. उन्होंने महिलाओं को चुनाव जितवाने, बुजुर्गों की पेंशन दिलवाने और गांव में बिजली की व्यवस्था करवाने जैसे कई कार्य किए.

जिला स्तर पर प्रशंसा का केंद्र
अनूप राय को कृषि विज्ञान केंद्र, जिला कृषि अधिकारी, और जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से कई बार सम्मानित किया गया है. हाल ही में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उनके खेतों का दौरा कर उनकी तकनीक और नवाचार की सराहना की.

मंडियों से दूरी, बिचौलियों का बहिष्कार
अनूप राय ने अपने उत्पादों को मंडियों में बेचने की बजाय सीधे छोटे दुकानदारों तक पहुंचाना शुरू किया. इससे उन्हें उचित मूल्य तो मिला ही, साथ ही बिचौलियों की भूमिका भी खत्म हो गई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *