ऐसी सड़क जहां हैं 500 से अधिक गड्ढे ,आखिर कब तक गड्ढा मुक्त होगी सड़क

0
ऐसी सड़क जहां हैं 500 से अधिक गड्ढे ,आखिर कब तक गड्ढा मुक्त होगी सड़क


Last Updated:

Ground Report: सुल्तानपुर जिले की कादीपुर विधानसभा में यह सड़क पड़ती है जो सूरापुर चौराहे से गुदरा घाट तक जाती है. सूरापुर से लेकर गुदरा घाट तक इस सड़क में लगभग 5000 से भी अधिक की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है लेकिन इस सड़क पर 500 से भी अधिक गड्ढे हो चुके हैं. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गड्ढा मुक्ति के दावे सरकार आए दिन करती रहती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ऐसी सड़क है. जिसमें 500 से अधिक गड्ढे हो चुके हैं. इन गड्ढों से स्कूल जाने वाले बच्चे, ग्रामीण और स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलें हो रही है. सुल्तानपुर जिले की कादीपुर विधानसभा में यह सड़क पड़ती है जो सूरापुर चौराहे से गुदरा घाट तक जाती है.

सूरापुर से लेकर गुदरा घाट तक इस सड़क में लगभग 5000 से भी अधिक की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है लेकिन इस सड़क पर 500 से भी अधिक गड्ढे हो चुके हैं. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं इस सड़क की ग्राउंड पर क्या है हकीकत और किस तरह से लोगों को सड़क के गड्ढों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

आपातकाल स्थिति में होती है समस्या 
स्थानीय निवासी संजय लोकल 18 से बताते हैं कि इस सड़क पर प्रतिदिन 5000 से भी अधिक लोगों का आवागमन रहता है. इस पर लोग रात में भी यात्रा करते हैं. इस सड़क में हुए गधों से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में यह सड़क लोगों के लिए भारी समस्या पैदा कर देती है खासकर किसी दुर्घटना के हो जाने या फिर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के समय यह सड़क दुर्घटना की संभावना को बढ़ा देती है.

महीने में दो बार साइकिल होती है खराब 
कक्षा आठवीं के छात्र आदर्श बताते हैं कि वह इस रास्ते से प्रतिदिन अपने घर से स्कूल और स्कूल से घर आते जाते हैं. सड़क पर कई गड्ढे हो चुके हैं जिसकी वजह से उनकी साइकिल महीने में दो तीन बार खराब होती है. छोटे से इस बच्चे की य डिमांड है कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए.

जल्द कराई जाएगी पैचिंग 
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि 15 सितंबर से जिले की खराब सड़कों की पैचिंग कराई जाने की योजना है. जल्द से जल्द लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम किया जाएगा. सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है जल्दी पैचिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ऐसी सड़क जहां हैं 500 से अधिक गड्ढे ,आखिर कब तक गड्ढा मुक्त होगी सड़क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *