कमरे में थे पति-पत्नी, खिड़की से झांके घरवाले, बेड की तरफ देखते ही तोड़ा दरवाजा

0
कमरे में थे पति-पत्नी, खिड़की से झांके घरवाले, बेड की तरफ देखते ही तोड़ा दरवाजा


Last Updated:

Allahabad Latest News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पति-पत्नी के कमरे में घरवाले झांके तो बेड की तरफ नजर गई. जिसके बाद हर कोई चिल्लाने-चीखने लगा और कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Zoom

मृतक पति-पत्नी की तस्वीर.

प्रयागराज: पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन के कौंधियारा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. पत्नी के अवैध संबंधों से आजिज आकर पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के मुताबिक सुबह करीब 7:30 बजे कौंधियारा थाना पुलिस को ग्राम सभा गढ़वा लाला का पूरा में एक दंपति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी.

कौंधियारा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. एसीपी के मुताबिक आज सुबह जब पति
अनिल तिवारी और पत्नी पूर्णिमा कमरे से बाहर नहीं निकले. तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर झरोखे से परिजनों ने देखा तो महिला बेड पर पड़ी थी. जबकि पति अनिल कुमार तिवारी फांसी के फंदे से लटका हुआ था. झरोखे को तोड़कर कमरे में अंदर जाकर परिजनों ने दरवाजा खोला और दोनों के शवों को बाहर निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है.

एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के मुताबिक जिन परिस्थितियों में बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिले हैं. ऐसी संभावना है कि पति अनिल कुमार तिवारी ने विवाद के बाद पहले पत्नी पूर्णिमा तिवारी की हत्या कर दी और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एसीपी के मुताबिक परिजनों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि पत्नी पूर्णिमा का अवैध संबंध किसी दूसरे युवक से था. इसी मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. एसीपी ने पति पत्नी के बीच विवाद को लेकर ही दोनों की मौत होने की बात कही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *