कल से 72 घंटों तक मूसलाधार बारिश, UP में मानसून पर खुशखबरी, IMD ने चेताया

0
कल से 72 घंटों तक मूसलाधार बारिश, UP में मानसून पर खुशखबरी, IMD ने चेताया


Last Updated:

UP Kal Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 27 जुलाई से प्रदेश भर में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय होने जा रहा है. सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून टर्फ के उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में मजबूत हुए कम दबाव के क्षेत्र के कारण 27 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होगी. लखनऊ समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

Zoom

यूपी में कल से भारी बारिश होने की संभावना है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब फिर से बारिश का दौर जारी होने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर का असर पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून टर्फ रेखा के एक बार फिर से उत्तर दिशा (हिमालय की तलहटी) की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के अधिक मजबूत होने से पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बहुत तेजी से बढ़ेंगी. इस मौसमी प्रणाली के असर से 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों संभागों में बादलों की जोरदार आवाजाही के साथ झमाझम बारिश होगी.

भारी से बहुत भारी’ बारिश का अलर्ट
आईएमडी (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 27 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी 27 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rainfall) होने की पूरी संभावना है. 28 जुलाई के बाद से पश्चिमी यूपी में भी बारिश का यह दौर और तेज हो जाएगा.

राजधानी लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा?
अगर बात राजधानी लखनऊ की करें तो सोमवार, 27 जुलाई को शहर में दिनभर काले बादलों का डेरा रहेगा. लखनऊ में मध्यम से तेज बारिश की बौछारें पड़ने के आसार हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. लगातार बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

अगले सात दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है

धान की खेती के लिए खुशखबरी
जुलाई के आखिरी हफ्ते में हो रही इस झमाझम बारिश से राज्य के किसानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी है. अगले 3 से 4 दिनों तक यूपी के अधिकतर जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *