कांवड़ यात्रा को लेकर वाराणसी पुलिस का मास्टर प्लान तैयार, कैसी होगी व्यवस्था?

0
कांवड़ यात्रा को लेकर वाराणसी पुलिस का मास्टर प्लान तैयार, कैसी होगी व्यवस्था?


Last Updated:

Varanasi News: कांवड़ यात्रा से पहले सभी उपद्रवियों की पहचान कर उनपर पाबंदी कराई जाएगी. इसके लिए वाराणसी की पुलिस पूरी तरह तैयार है. इसके अलावा जगह-जगह बने शिविर में सिविल ड्रेस में पुलिस की तैनाती भी रहेगी.

वाराणसी: सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है. इस पवित्र महीने में नाथो के नाथ बाबा विश्वनाथ दरबार मे लाखों श्रद्धालु आते हैं. बड़ी संख्या में कावड़ियां भी जल लेकर प्रयागराज से काशी आते हैं. शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने पूरा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. उपद्रवियों पर नजर के लिए फेस रिकग्निशन कैमरे की मदद भी ली जाएगी. इसके अलावा जगह-जगह बने शिविर में सिविल ड्रेस में पुलिस की तैनाती भी रहेगी.

वाराणसी के जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिवहरि मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा से पहले सभी उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें पाबंद कराया गया है. इसके अलावा AI कैमरे और फेस रिकग्निशन कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम के जरिए उनपर निगरानी भी रखी जा रही है, ताकि ऐसे उपद्रवी कांवरियों के भेष में इस भीड़ में न घुसे. इसके साथ ही इंटेलिजेंस की सभी टीम को भी एक्टिव किया गया है.

ये भी व्यवस्थाएं
प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर जहां कांवरियों के लिए शिविर, पार्किंग और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ बैरिकेडिंग भी की गई है. साथ ही साथ सिविल ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती उन स्थानों पर रहेगी. इसके अलावा पूरे मार्ग पर पीआरवी और क्यूआरटी टीम की तैनाती भी हुई है. इसके लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीएम सतेंद्र कुमार कई महीने पहले से तैयारियों में जुटे हैं.

मंदिर प्रबंधन के साथ बातचीत
शिवहरि मीणा ने बताया कि काशी में अलग-अलग मंदिरों के प्रबंध कमेटी के साथ प्रशासन की टीम ने बातचीत भी की है. काशी विश्वनाथ के अलावा मार्केंडेय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर, महामृत्युंजय सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुलिस टीम की तैनाती के साथ वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि काशी आने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. इसके अलावा पुलिस के जवानों को भी इसकी ट्रेनिंग दी गई है कि वो काशी आने वाले शिवभक्तों और कावड़ियों से कुशल व्यवहार करें, ताकि श्रद्धालु काशी में बेहतर अनुभूति भी कर पाएं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *