कानपुर के ग्रीनपार्क में यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से 6 सितंबर तक, जाने
Last Updated:
कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से गुलजार होने जा रहा है. आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन इस बार फिर ग्रीनपार्क में खेला जाएगा.14 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला छह सितंबर को होगा. करीब तीन हफ्तों तक क्रिकेट प्रेमियों को चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद मिलेगा.
कानपुर: कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से गुलजार होने जा रहा है. आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन इस बार फिर ग्रीनपार्क में खेला जाएगा.14 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला छह सितंबर को होगा. करीब तीन हफ्तों तक क्रिकेट प्रेमियों को चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद मिलेगा.
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि इस बार लीग को पहले से ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि छह टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्तर प्रदेश से चुने जाएंगे और हर टीम में 23 से 25 खिलाड़ी शामिल होंगे. फ्रेंचाइजी को न्यूनतम छह और अधिकतम 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी.
क्रिकेट के साथ मनोरंजन का भी तड़का
डा. संजय कपूर ने बताया कि इस सीजन में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा.मैचों के दौरान बॉलीवुड कलाकारों से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भी स्टेडियम पहुंचेंगी और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगी.उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क का माहौल इस बार बिल्कुल आईपीएल जैसा नजर आएगा.उन्होंने बताया कि अगले महीने से खिलाड़ियों के ट्रायल कैंप शुरू कर दिए जाएंगे.प्रदेशभर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.लीग का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि यूपी के खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना भी है.
200 देशों में दिखेगा यूपी का क्रिकेट
यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि यूपी टी-20 लीग का प्रसारण इस बार दुनिया के करीब 200 देशों में किया जाएगा. भारत में क्रिकेट प्रेमी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और सोनी नेटवर्क पर देख सकेंगे. इससे यूपी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए प्रवेश टिकट रहेगा या मुफ्त एंट्री होगी, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा. साथ ही विजेता ट्रॉफी को लेकर पूरे प्रदेश में ट्रॉफी टूर कैंपेन भी चलाया जाएगा, ताकि लोगों में लीग को लेकर उत्साह और बढ़ सके.
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका
यूपीसीए पदाधिकारियों का कहना है कि यह लीग अब यूपी के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल तक पहुंचने की मजबूत सीढ़ी बन चुकी है. पिछले तीन सीजन में कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने इसी मंच से चमकते हुए आईपीएल में करोड़ों की बोली हासिल की.अब चौथे सीजन से भी प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़ी उम्मीदें हैं.कानपुर का ग्रीनपार्क एक बार फिर क्रिकेट के बड़े उत्सव का गवाह बनने जा रहा है और शहर के क्रिकेट प्रेमियों में अभी से जबरदस्त उत्साह दिखाई देने लगा है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें