कोडीन कफ सिरफ केस में एक्शन, शुभम जायसवाल, वरुण और गौरव भगोड़ा घोषित

0
कोडीन कफ सिरफ केस में एक्शन, शुभम जायसवाल, वरुण और गौरव भगोड़ा घोषित


Last Updated:

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई की गई है. तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. अब इन तीनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है.

Zoom

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को भगोडा घोषित किया गया है.

लखनऊः कोडीन कफ़ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. एसटीएफ की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज एफआईआर के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है. 8 अप्रैल 2024 को एसटीएफ ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. तीनों आरोपी दुबई में रह रहे हैं. अब आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है. अन्य एजेंसियों की ओर से इन तीनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस, एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है. शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *