ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में दम घुटने से 2 की मौत, वाटर टैंक की कर रहे थे सफाई

0
ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में दम घुटने से 2 की मौत, वाटर टैंक की कर रहे थे सफाई


Last Updated:

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में स्थित पॉश एल्डिगो सोसाइटी से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया है, जहां वाटर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई.हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Zoom

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)

नोएडा. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. टैंक के अंदर दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई. हादसे के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के अंदर वाटर टैंक की सफाई का काम चल रहा था. इसी दौरान एक कर्मचारी सफाई के लिए टैंक के अंदर गया. काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उसे बचाने के लिए टैंक के अंदर चला गया. लेकिन कुछ देर बाद दोनों ही बाहर नहीं निकल सके.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाटर टैंक के अंदर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बनीं, जिनकी वजह से दोनों की दम घुटने से जान चली गई.

हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सोसाइटी में भी घटना को लेकर लोगों में चिंता और शोक का माहौल है. पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की एल्डिगो सोसाइटी का है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *