चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप…पानी में समाने लगी दुकानें, पहली बार देखा बारिश का ऐसा तांडव

0
चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप…पानी में समाने लगी दुकानें, पहली बार देखा बारिश का ऐसा तांडव


Last Updated:

Chitrakoot news in hindi : यहां मंदाकिनी नदी उफान पर है. जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया है कि घाटों पर दुकानें पानी में समाने लगी हैं. प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बाढ़ जैसे हालात हैं.

चित्रकूट. यूपी की धर्मनगरी चित्रकूट में बीते दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने अब विकराल रूप ले लिया है. लगातार बारिश के चलते जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले रपटों के ऊपर से पानी बहने लगा है, अब मंदाकिनी नदी भी उफान पर है. नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया है कि घाटों पर स्थित दुकानें पानी में समाने लगी हैं. मंदाकिनी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से रामघाट, आरोग्यधाम, स्फटिक शिला और भरतघाट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. घाट किनारे की कई दुकानें जलमग्न हो चुकी हैं. पूजन सामग्री के व्यापारी अपनी जान जोखिम में डालकर दुकानों से सामान निकालते नजर आ रहे हैं. कई दुकानदारों का हजारों रुपये का माल बह चुका है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है.

संध्या आरती की जगह डूबी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. लगातार अनाउंसमेंट के से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वह मंदाकिनी नदी के किनारे न जाएं. जो श्रद्धालु पहले से घाटों पर मौजूद थे, उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा जा रहा है. दुकानदारों से उनकी दुकानें खाली कराने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है. रामघाट स्थित वह स्थान जहां प्रतिदिन भव्य संध्या आरती होती है, अब पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है.

दुकानदार बोले- ऐसा पहली बार

रामघाट के पास दुकान चलाने वाले छेदीलाल सोनी ने बताया कि हर साल बारिश में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ता है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही तेजी से पानी चढ़ रहा है. हमें अपना सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर रखना पड़ रहा है. प्रशासन मदद कर रहा है, लेकिन नुकसान तो हो ही चुका है. प्रशासन अलर्ट पर है और लगातार निगरानी की जा रही है.

homeuttar-pradesh

चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, पहली बार देखा बारिश का ऐसा तांडव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *