चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, बोले….

0
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, बोले….


Last Updated:

Rahul Gandhi Voter List Controversy: राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, चुनाव आयोग ने हलफनामा मांगा है. प्रमोद तिवारी ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. कांग्रेस 11 अगस्त को मार…और पढ़ें

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, बोले....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी.
प्रयागराज: इन दिनों देश में राजनीति गर्माई हुई है. हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से हलफनामा मांगा है या फिर गलत दावे के लिए माफी मांगने को कहा है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं.

राहुल गांधी के दावे और चुनाव आयोग की मांग
राहुल गांधी ने मतदाता सूची में पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं को सिलसिलेवार तरीके से उठाया है. उन्होंने अपने दावों के समर्थन में चुनाव में इस्तेमाल हुए दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं. चुनाव आयोग ने ऐसे दस्तावेजों को लेकर राहुल गांधी से हलफनामा मांगा है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि ये सभी दस्तावेज आयोग के हैं और आयोग को ही अपनी निष्पक्षता साबित करनी चाहिए.

प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश और दुनिया इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है. उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग को जनता को पूरी जानकारी और जवाब देना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एफिडेविट तो आयोग को देना चाहिए क्योंकि जो भी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं, वे चुनाव आयोग के ही हैं.

विपक्ष की बैठक और आगे की रणनीति
मतदाता सूची के मुद्दे पर राहुल गांधी की आवास पर एक बैठक भी हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए. कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि उन्होंने निर्वाचन आयोग के सामने सभी तथ्य रख दिए हैं.

कांग्रेस पार्टी सोमवार, 11 अगस्त को संसद भवन के मकरद्वार से लगभग 11:30 बजे चुनाव आयोग के भवन तक मार्च करेगी. इस मार्च में जितने लोगों को चुनाव आयोग अनुमति देगा, उतने लोग वहां जाकर आयोग से मुलाकात करेंगे. उनका कहना है कि यह साक्ष्य चुनाव आयोग के अपने दस्तावेज हैं और आयोग को इन्हें सार्वजनिक करना चाहिए.

प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह चुनाव आयोग के लिए भी अवसर होगा कि वह विपक्ष के सभी नेताओं को सही तथ्य उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब देना उचित नहीं है. हर मतदाता और राजनीतिक दल को आयोग से बातचीत का अधिकार है, और केंद्र सरकार को इसे रोकना नहीं चाहिए. कहा कि चुनाव आयोग पर कई सवाल उठ रहे हैं. इस विवाद के बीच विपक्ष के सांसद शांतिपूर्ण मार्च करेंगे और वे चाहते हैं कि चुनाव आयोग इन सवालों का स्पष्ट जवाब दे. उन्होंने सुझाव दिया कि आयोग हर विपक्षी दल से दो-दो या तीन-तीन सांसदों को बुलाकर इस मामले को स्पष्ट करे.

मोदी सरकार पर निशाना और सेना की तारीफ
आपरेशन सिंदूर के बाद राज्यसभा में प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो समझ से परे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर पूरा भरोसा करती है और सेना को सलाम भी करती है.

homeuttar-pradesh

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, बोले….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *