जज साहब पत्नी कोरोना से मर गई… पति की दलील पर कोर्ट को हुआ शक, फिर सुनाया ये फैसला

0
जज साहब पत्नी कोरोना से मर गई… पति की दलील पर कोर्ट को हुआ शक, फिर सुनाया ये फैसला


Last Updated:

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई. पीड़िता की मौत को कोरोना से होने वाला बताकर छिपाया गया था, लेकिन जांच में पता चला कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई…और पढ़ें

जज साहब पत्नी कोरोना से मर गई...पति की दलील पर कोर्ट को हुआ शक, फिर....दहेज हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): मुजफ्फरनगर के थाना भोपा कला क्षेत्र में हुई दहेज हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को कठिन सजा सुनाई है. पूरा मामला थाना भोराकला के ग्राम शिकारपुर का है मामले में कोर्ट ने आस मोहम्मद को दोषी ठहराते हुए उसे 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 56,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया. जबकि सबूतों के अभाव में आरोपी की मां शमीमा और भाई इंसाफ को बरी कर दिया.

कोरोना कला में हुई थी घटना
दरअसल, 6 जून, 2020 को शिकारपुर निवासी 25 वर्षीय तबस्सुम की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. शासकीय वकील अमित कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बिना पुलिस को सूचना दिए आनन फानन में दफना दिया. वहीं, परिवार ने झूठा दावा किया कि पीड़िता की मौत कोरोना के चलते हुई है.

जांच में हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय कब्रिस्तान से शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम कराया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई थी. इस सबूत के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया और उसे कठोर सजा सुनाई गई.
न्यायाधीश निशांत सिंगला ने सुनवाई के बाद आरोपी को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 56,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जज साहब पत्नी कोरोना से मर गई…पति की दलील पर कोर्ट को हुआ शक, फिर….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *