जब पति की बीमारी देख डॉक्टरों ने खड़े कर दिए हाथ, पेड़-पौधों ने बचाई जान…फूलों को दे बैठी दिल
Last Updated:
Saharanpur News : अंजू के पति को गंभीर रोग जकड़ चुका था. बड़े से बड़े डॉक्टर को दिखाया. लाखों रुपए खर्च कर दिए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. अंत में डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए, लेकिन अंजू ने हार नहीं मानी.
18 तरह के गुलाब, 7 प्रकार के गुड़हल
अंजू कहती हैं कि मेरे पति की कुछ साल पहले तबीयत खराब हुई. उनको सांस की प्रॉब्लम थी. हर जगह डॉक्टर को दिखाया. पहले सभी डॉक्टरों ने दवाएं लिखीं लेकिन अंत में आकर पति को घर पर रखकर सेवा करने के लिए बोल दिया. लेकिन अंजू ने हार नहीं मानी. उन्होंने कहीं देखा था कि पेड़-पौधों से जड़ी बूटियां बनाकर व्यक्ति को स्वस्थ बनाया जा सकता है. उन्होंने भी यही किया. आज उनके पति पूरी तरीके से स्वस्थ हैं. अंजू को पेड़-पौधों का असली महत्त्व तब पता चला जब उनके पति बिल्कुल ठीक हो गए. अंजू आज इन्ही पेड़-पौधों पर जान लुटाती हैं. घर का पूरा बगीचा इन्हीं पेड़-पौधों से सजा रखा है. अंजू का दावा है कि अगर हर पेड़ का पत्ता आप पानी में उबालकर पियोगे तो वह आपके शरीर को कुछ न कुछ फायदा जरूर पहुंचाएगा.