जालौन: अफेयर का विरोध करने पर नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

0
जालौन: अफेयर का विरोध करने पर नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर


Last Updated:

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन (कोंच कोतवाली) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पति के दूसरी महिलाओं से बातचीत करने का विरोध करने पर 22 वर्षीय नवविवाहिता को कमरे में बंद कर, केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. गंभीर रूप से झुलसी महिला को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Zoom

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की. आरोप है कि पति के दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया गया. आग की लपटों में घिरी 22 साल की नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. यह सनसनीखेज मामला जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर मोहल्ले का है.

दूसरी महिलाओं से बातचीत को लेकर अक्सर होता था विवाद
जानकारी के मुताबिक, कोंच कोतवाली इलाके के नया पटेल नगर की रहने वाली 22 वर्षीय महक की शादी करीब सवा साल पहले बाबू जी हरिकृष्ण नाम के युवक से हुई थी. महक मूल रूप से ग्राम सुलखना की रहने वाली है. महक के माता-पिता (पिता किशुन कुमार) का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. पति अक्सर दूसरी महिलाओं से फोन पर बातचीत करता था. जब भी महक इस बात का विरोध करती, तो उनके बीच तीखी बहस और मारपीट होने लगती थी. रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ था.

कमरे में बंद कर छिड़का केरोसिन, फिर लगा दी आग
परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम करीब 5 बजे पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महक को कमरे के अंदर बंद कर दिया. इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) छिड़ककर आग लगा दी. महक की दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के पड़ोसी और लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महक को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. कोंच कोतवाली पुलिस का कहना है कि वे पीड़िता के परिजनों के बयानों और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. इस मामले पर क्षेत्राधिकारी (CO) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है. पुलिस टीम हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *