जून का महीना किसानों के लिए खास! इस फसल के लिए मौसम सबसे बेस्ट, यहां जानिए

0
जून का महीना किसानों के लिए खास! इस फसल के लिए मौसम सबसे बेस्ट, यहां जानिए


होमताजा खबरकृषि

जून का महीना किसानों के लिए खास! इस फसल के लिए मौसम सबसे बेस्ट, यहां जानिए

Last Updated:

Sultanpur News: जून का महीना किसानों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में एक फसल ऐसी है, जिसकी अगर किसान बुआई कर दें तो उन्हें अच्छा मुनाफा होने वाला है. आइए जानते हैं कि जून के महीने में किस फसल की बुआई किसानों के लिए बेहद फायदेमंंद है.

सुल्तानपुर: भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है. यहां की 55 प्रतिशत आबादी आज भी कृषि कार्यों में लगी हुई है. कृषि के क्षेत्र में लगातार शोध अनुसंधान और वैज्ञानिकता को बढ़ावा देना इस बात का प्रमाण है कि अब भारत में खेती सिर्फ पारंपरिक तरीकों और वीडियो कि नहीं रही, बल्कि इसमें वैज्ञानिक तरीके से पैदावार में बढ़ोतरी की जा रही है. ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं हल्दी की खेती के बारे में, क्योंकि अब जून का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में जून के महीने में हल्दी की बुवाई शुरू कर दी जाती है. लेकिन हल्दी की बुवाई करते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, आज हम आपको बताने वाले हैं.

ऐसे कर दें बुआई 
किसान योगेश कुमार पांडेय ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि हल्दी की खेती करने का सबसे सही महीना जून का होता है, क्योंकि जून के महीने में हल्दी फसल की बुवाई शुरू कर दी जाती है. ऐसे में हमें आने वाले जून के महीने में अपने खेतों में हल्दी की खेती करने के लिए उसे पहले अच्छे से गुड़ाई-निराई कर लेना है और उसमें जैविक खाद का भी इस्तेमाल करना है.

बीज का सही तरीके से करें चयन
हल्दी की बुआई करने का सबसे पहले चरण होता है कि हमें हल्दी के बीजों का चयन सही तरीके से करना चाहिए और इसकी बुवाई सही तरीके से होनी चाहिए. हल्दी के बीज का चयन करते समय हमें हल्दी की गाठों का ध्यान रखना है. गाठों का चयन इस प्रकार करना है कि वह स्वस्थ और रोगमुक्त हो. एक गांठ का वजन लगभग 20-25 ग्राम का होना चाहिए. वहीं बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी लगभग 30-40 सेमी रखना चाहिए और पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी रखें. गांठों को 4-5 सेमी गहराई में लगा दें.

खेत और मिट्टी की तैयारी
कृषि विज्ञान केंद्र सुल्तानपुर में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सी के त्रिपाठी ने बताया कि हल्दी के लिए उपजाऊ दोमट मिट्टी सबसे अच्छी रहती है. खेत में पानी रुकना नहीं चाहिए, वरना गांठ सड़ सकती है. बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करें और गोबर की सड़ी खाद मिलाएं. इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है.

होगा तगड़ा मुनाफा 
हल्दी की फसल लगभग 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है. अच्छी खेती से किसानों को अच्छा उत्पादन और बाजार में बेहतर मुनाफा मिलता है. हल्दी की फसल को यदि आप सही तरीके से करते हैं तो यह 8 से 9 महीने में आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है. इसलिए जब भी आप हल्दी की खेती करें, तब सही समय, सही उर्वरक और सही मानकों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *