थर्ड डिवीजन 10वीं पास बना टॉपर, योगी ने खोलना शुरू कर दिया अखिलेश की ‘कुंडली’

0
थर्ड डिवीजन 10वीं पास बना टॉपर, योगी ने खोलना शुरू कर दिया अखिलेश की ‘कुंडली’


Last Updated:

दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के विरोध प्रदर्शनों के बीच लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है. योगी ने पुरानी भर्तियों की कुंडली खोलते हुए कहा कि सपा राज में 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति के बना दिए थे. खास बात यह है कि हाईस्कूल में जो शख्स थर्ड डिवीजन पास किया, वह अखिलेश राज में यूपीएससी के रिजल्ट में टॉपर बन गया.

Zoom

सीएम योगी

लखनऊ. दिल्ली में जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों व युवाओं के मुद्दों पर कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन कर रहे थे, ठीक उसी समय लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा की पुरानी ‘कुंडली’ निकालकर विपक्ष के इस नए नैरेटिव की हवा निकाल दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा शासनकाल के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में हुई भर्तियों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव और कांग्रेस पर करारा हमला बोला.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्दोष छात्रों और युवाओं को आगे करके राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका अपना इतिहास भर्तियों में धांधली और एकतरफा पक्षपात से भरा पड़ा है. हाईस्कूल में थर्ड डिवीजन लाने वाले छात्र को अखिलेश यादव ने एसडीएम परीक्षा में टॉपर बना दिया था.

योगी ने अखिलेश की पुरानी कुंडली खंगलना शुरू कर दिया!

लखनऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम और प्रशासनिक समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार के दौर की भर्ती प्रक्रियाओं की परतें उघेड़ीं. योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आप सभी ने देखा होगा कि कैसे छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हुड़दंगियों ने दिल्ली में प्रदर्शन और संसद के पास ड्रामा किया. लेकिन उत्तर प्रदेश का युवा इनका सच अच्छी तरह जानता है. जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया गया था जो उस पद के योग्य ही नहीं था. एक समय 86 एसडीएम पदों पर भर्ती निकाली गई थी और उसमें से 56 उम्मीदवार केवल एक ही ‘जाति विशेष’ के चुन लिए गए थे. बाकी योग्य और मेधावी छात्र दर-दर भटकते रहे. आज वही लोग निर्दोष छात्रों के सबसे बड़े हमदर्द बनने का ढोंग कर रहे हैं.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *