दतिया की तो बतिया ही मत करो… अखिलेश यादव ने क्‍यों ली बीजेपी की चुटकी

0
दतिया की तो बतिया ही मत करो… अखिलेश यादव ने क्‍यों ली बीजेपी की चुटकी


Last Updated:

Akhilesh Yadav on Prashant Kishor Victory : बिहार के बांकीपुर उपचुनाव और प्रशांत किशोर की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों के सामने नई चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन इस पर केवल राजनीतिक दलों को ही नहीं, बल्कि मुख्यधारा के मीडिया को भी गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, आपके लिए भी चिंता का विषय है. मेनस्ट्रीम मीडिया को भी इस पर सोचना चाहिए.’

Zoom

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव और प्रशांत किशोर की जीत पर क्‍या बोले अखिलेश यादव?

नई दिल्ली/लखनऊ : बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाए. संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों को केवल हार-जीत के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा, ‘जनता में कितनी नाराजगी है, यह समझने की जरूरत है. इसलिए न आप धोखे में रहिए और न ही हमें धोखे में रखिए. यह सिर्फ हार नहीं है. उन्होंने यह तय किया है कि बिना बेईमानी के जनता उन्हें कितना वोट देती है.’

उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कुंदरकी और रामपुर की तरह चुनाव कराए जाते, तो क्या बीजेपी हारती? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी चुनाव के दौरान जिस तरह का माहौल बनाया गया था, वैसा इस बार नहीं था.

बीजेपी को खुद को समझने की जरूरत
जब पत्रकारों ने सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि बीजेपी को खुद को समझने की जरूरत है. इस बार उन्होंने बिल्कुल निष्पक्ष चुनाव कराया. पुलिस-प्रशासन का उस तरह इस्तेमाल नहीं किया गया, जैसा कुंदरकी, मीरापुर, रामपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य उपचुनावों में हुआ था. जिस तरह की बेईमानी वहां हुई थी, वह इस बार नहीं हुई.’

उन्होंने आगे कहा, ‘बंगाल में जिस तरह फोर्स लगाई गई थी, वैसी फोर्स भी यहां नहीं लगाई गई. क्या आपने कुंदरकी जैसी फोर्स यहां देखी? दरअसल, वे यह जांच रहे थे कि जनता में उनके खिलाफ कितनी नाराजगी है. जब आम चुनाव आएगा तो वे फिर अपना पूरा फोर्स लगाएंगे.’

मध्य प्रदेश की दतिया सीट का खास उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘दतिया की तो बतिया ही मत करो. हमें खुशी है कि दतिया की जनता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी के साथ इंडिया गठबंधन का साथ दिया.’

जहां तक संभव था, हमने सहयोग किया..
उन्होंने बताया कि इस चुनाव को लेकर उनकी कांग्रेस नेताओं से भी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हुई थी. हमारी पार्टी का मध्य प्रदेश और झांसी का संगठन भी सक्रिय रहा. दोनों क्षेत्रों के लोगों के आपसी रिश्ते हैं. जहां तक संभव था, हमने सहयोग किया.’

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *