दुल्हन के चाचा बार-बार कर रहे थे दूल्हे को कॉल, उठाते ही कहने लगा तीन शब्द, फूट-फूट कर रोया परिवार
Last Updated:
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धूमधाम से सगाई होने जा रही थी. दुल्हन मेहंदी रचाकर सजधजकर स्टेज पर बैठी हुई थी. तभी उसके चाचा दूल्हे को बार-बार करते रहे, लेकिन वो नहीं आया. कॉल उठाते ही ऐसी बात कह डाली…और पढ़ें
सगाई टूटने से परिवार दुखी हो गया.
हाइलाइट्स
- डिमांड पूरी ना हो सकी तो दूल्हा सगाई तोड़ दी.
- सगाई में मेहमान पहुंचे, खाना बना, स्टेज सजा लेकिन दूल्हा नहीं आया.
- परिवार के लोगों सगाई टूटने से बेहद दुखी हैं.
अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ में एक और बेटी दहेज लोभियों का शिकार हो गई. एक बेटी हाथों में रचाए मेहंदी गेस्ट हाउस में दूल्हे का इंतजार करती रही. गेस्ट हाउस में लड़की के नाते रिश्तेदार इकट्ठे हो गए. लड़की के परिजनों ने 500 लोगों के खाने का इंतजाम किया. सगाई में दिए जाने वाला दहेज गेस्ट हाउस में सजाया गया. दुल्हन के चाचा बार-बार दूल्हे को कॉल कर रहे थे. उठाते ही कहने लगा मुझे कार चाहिए. उन्होंने जबाव में वैगनआर कार देने की बात कही, तो दूल्हे ने टॉप मॉडल अर्टिगा कार की डिमांड कर दी.
डिमांड पूरी ना हो सकी तो दूल्हा सगाई लेकर गेस्ट हाउस नहीं पहुंचा और नवंबर माह में होने वाली शादी भी तोड़ दी. लड़की के परिजनों ने रोरावर थाना पुलिस को तहरीर दी है. दुल्हन लड़की के चाचा नूर मोहम्मद ने बताया है कि वे अलीगढ़ के लोधा थाना इलाके के जिरोली डोर के निवासी हैं. चार महीने पहले सराय रहमान के रहने वाले सारिक के साथ अपनी भतीजी का रिश्ता तय हुआ था. जिसकी मंगलवार को रोरावर थाना इलाके के मथुरा बाईपास स्थित वेलकम निजी गेस्ट हाउस में सगाई कार्यक्रम होना था. पूरी तैयारियां कर लीं.
यह भी पढ़ेंः तपती धूप में किसानों का कठिन तप! ऐसी हालत में पहुंचे कलेक्ट्रेट ऑफिस, नजारा देख दंग रह गए अफसर
मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन
गेस्ट हाउस में 500 लोगों के खाने का इंतजाम लर लिया गया. दहेज भी सजा दिया गया. नाते-रिश्तेदार पहुंच गए. बेटी दुल्हन मेहंदी रचाए स्टेज पर पहुंच गई, लेकिन दूल्हा, उसके परिजन नाते-रिश्तेदार प्रोग्राम में नहीं पहुंचे. चाचा नूर ने रोते हुए बताया संपर्क साधा गया तो दूल्हे ने टॉप मॉडल अर्टिगा कार की डिमांड कर दी. जबकि हम वैगनआर कार दहेज में दे रहे थे. महंगी मनपसंद कार देने से इनकार किया तो सगाई लेकर नहीं आए और नवंबर में होने वाली शादी करने से भी इनकार कर दिया.
थाने में दिया आवेदन
दुल्हन लड़की के चाचा नूर मोहम्मद ने बताया है कि परिजनों ने उक्त दूल्हे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने के लिए रोरावर थाना पुलिस को तहरीर दी है. जिससे कि यह लड़का किसी अन्य बेटी और उसके परिवार के साथ ऐसा न कर सके. मामले की अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी है.