धान रोपाई के सात दिन में कर लें ये काम, खेत में फिर नहीं दिखेंगे खरपतवार, जानें जुगाड़

0
धान रोपाई के सात दिन में कर लें ये काम, खेत में फिर नहीं दिखेंगे खरपतवार, जानें जुगाड़


Last Updated:

Paddy farming tips : अक्सर किसान भाई तालाब का पानी या गड्ढे से पानी लेकर दवा में मिलाकर खेत में छिड़काव करते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. दवा को साफ पानी में मिलाकर छिड़काव करें.

गोंडा. उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों धान की रोपाई शुरू हो गई है. किसान पूरी मेहनत से खेतों में जुटे हैं. लेकिन अगर समय रहते कुछ जरूरी काम न किए जाएं, तो बाद में पूरी फसल तबाह हो सकती है. खेतों में खरपतवार उग आते हैं और पैदावार पर असर डालते हैं. धान की रोपाई के 5 से 7 दिन के अंदर खेत में खरपतवार नियंत्रण करना बहुत जरूरी है. अगर इस समय ध्यान दिया जाए, तो खेत में उगने वाले खरपतवारों को शुरू में ही रोका जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि इससे निपटने के लिए खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करें. ब्यूटाक्लोर, प्रेटिलाक्लोर आदि का प्रयोग कर सकते हैं.

डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि धान की दो तरीके से रोपाई की जाती है. एक तो सीधी बुवाई की जाती है. दूसरी, नर्सरी तैयार करके धन की रोपाई. सीधी बुवाई में बेंडिमिथाइललाइन नामक कीटनाशक दवा डाल सकते हैं. अगर आप धान की रोपाई कर रहे हैं तो डीएपी की जगह पर सिंगल सुपर फास्फेट का उपयोग करें.

कौन-सी दवा ज्यादा मारक

डॉ. हरपाल सिंह के अनुसार, किसान भाई ब्यूटाक्लोर (Butachlor), प्रेटिलाक्लोर (Pretilachlor), बिस्पायरीबैक सोडियम (Bispyribac-sodium) जैसे खरपतवार नाशकों का छिड़काव कर सकते हैं. इन दवाओं को पानी के साथ मिलाकर स्प्रे करना चाहिए. ये दवाएं खरपतवार के बीजों को अंकुरित होने से पहले ही नष्ट कर देती हैं और फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. छिड़काव के समय खेत में हल्का पानी जरूर होना चाहिए, ताकि दवा प्रभावी ढंग से काम कर सके. दवा छिड़कते समय सुरक्षा उपकरणों जैसे दस्ताने और मास्क का उपयोग करें. सही मात्रा और समय का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा फसल को नुकसान हो सकता है. रोपाई के शुरुआती दिनों में ही खरपतवार को नियंत्रित कर लिया जाए तो पौधों को पूरा पोषक तत्व और धूप मिलती है. फसल की बढ़वार अच्छी होती है. उत्पादन में 15-20% तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

ऐसा भूलकर भी न करें 

बेंडिमिथाइललाइन दवा का यूज साफ पानी से करना चाहिए. बहुत से किसान भाई तालाब का पानी या गड्ढे से पानी लेकर दवा में मिलाकर खेत में छिड़काव करते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. सीधी बुवाई में 1 से 2 दिन के अंदर दवा का छिड़काव करना चाहिए. इससे खरपतवार कम होंगे और धान की अच्छी पैदावार होगी.

homeagriculture

धान रोपाई के सात दिन में कर लें ये काम, खेत में फिर नहीं दिखेंगे खरपतवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *