नगर निगम की अनोखी पहल, सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी पैड की सुविधा

0
नगर निगम की अनोखी पहल, सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी पैड की सुविधा


Last Updated:

Moradabad News: नगर निगम द्वारा महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय में सेनेटरी पैड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है.पांच रुपये में महिलाएं सेनेटरी पैड खरीद सकेंगी. साथ ही उपयोग किए पैड…और पढ़ें

यूपी के मुरादाबाद में नगर निगम द्वारा तमाम ऐसे काम किया जा रहे हैं. जिससे जनता को नई-नई चीजों की सौगात मिल सके. तो वही नगर निगम द्वारा एक बार फिर महिलाओं के लिए अनोखा काम किया गया है. नगर निगम द्वारा महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय में सेनेटरी पैड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है.पांच रुपये में महिलाएं सेनेटरी पैड खरीद सकेंगी. साथ ही उपयोग किए पैड के निस्तारण के लिए इंसीनरेटर मशीन व हेड ड्रायर की सुविधा भी होगी.

नगर निगम चल रहा क्लीन टॉयलेट चलेंगे अभियान
नगर निगम की ओर से क्लीन टॉयलेट चैलेंज अभियान शुरू किया गया है. जिसके तहत सार्वजनिक शौचालयों की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है. इन शौचालयों में महिलाओं को सुविधाओं को खासतौर पर बढ़ाया जा रहा है. अब तक करीब 20 सार्वजनिक शौचालयों को आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड भी किया जा चुका है.

अलग-अलग स्थान पर मिलेगी सुविधा
शहर में अलग-अलग स्थान पर बने सार्वजनिक शौचालय में सेनेटरी पैड की व्यवस्था करने के लिए सेनेटरी पैड की वेडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी. सार्वजनिक शौचालयों पर केयरटेकर की तैनाती करने के साथ ही सॉप डिस्पेंसर भी लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा दिन में दो बार मैक्नाइज्ड क्लीनिंग की भी सुविधा भी कराई जा रही है. जिससे की शहरवासियों को शौचालय के अंदर गंदगी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इन स्थानों पर फीडबैक मशीन भी लगाई जा रही हैं. ताकि लोग निगम को भी सुविधा बढ़ाने के लिए अपना सुझाव दे सकें.

जल्द मिलेगी सुविधा
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालय की निरंतर साफ सफाई और अवस्थापना का कार्य निरंतर किया जा रहा. इसी संबंध में एक सर्व कमिश्नर महोदय द्वारा कराया गया था. जिसमें जो भी कमियां निकाल कर आई थी. उनका निस्तारण किया जा रहा है. एक बहुत बड़ी डिमांड महिला संगठन और महिलाओं के माध्यम से हमें मिल रही थी की सार्वजनिक शौचालय में सेनेटरी पैड की व्यवस्था हो सके. जिसको हमने ध्यान में रखते हुए इस समस्या का समाधान निकाल लिया है.अगले 15 से 20 दिन के अंदर सभी सार्वजनिक शौचालय में सेनेटरी पैड उपलब्ध हो जाएंगे.

homeuttar-pradesh

नगर निगम की अनोखी पहल, सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी पैड की सुविधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *