नशे में घर आया पति, देख उदास हुई पत्नी, बोली- कल रक्षाबंधन… फिर रात में सोए साथ, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख
Last Updated:
UP News: पति दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था. रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई. इस बीच वह सोने चला गया. शनिवार को सुबह सोकर उठा तो पत्नी तीनों बच्चों के …और पढ़ें
पत्नी और तीन बच्चों की मौत.बांदा जिले के नरैनी कोतवाली इलाके के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांदा ब्रांच की केन नहर में छलांग लगा ली. उनकी तलाश में गांव के सात गोताखोर नहर में उतरे थे. नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लोगों ने मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था. रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं.
घंटो की मशक्कत के बाद चारों शवों को निकाला गया
घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी पर शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली. पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन कराई. गोताखोरों की मदद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है.