निकल पड़े हैं बादल, अब यूपी में 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, गर्मी होगी छूमंतर, जानें ताजा अपडेट

0
निकल पड़े हैं बादल, अब यूपी में 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, गर्मी होगी छूमंतर, जानें ताजा अपडेट


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में फिर बारिश वाले दिन लौट रहे हैं.प्रदेश के अलग अलग जिलों में फिर मानसूनी बादलों की आवाजाही बढ़ी है. बादलों की सक्रियता बढ़ने के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट भी जारी किया है. मौसम विभाग से मिली लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक यूपी में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. खासकर पूर्वी यूपी में इसका असर देखने को मिलेगा.

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,14 सितंबर को यूपी में पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही दिखाई देगी. हालांकि पश्चिमी यूपी में इसका असर कम होगा. अनुमान है रविवार को गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, बस्ती, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, कौशाम्बी, चित्रकूट, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी सहित आस पास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 15 सितंबर को इनमें से कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है.

लखनऊ में भी दिखेंगे हल्के बादल
राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह धूप खिली रहेगी. हालांकि शाम होने के साथ यहां आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.15 सितंबर को लखनऊ में बूंदाबांदी के भी आसार है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अगले दो दिनों में यहां तापमान में और गिरावट देखने को आएगी. वहीं 14 सितंबर को बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर में भी धूप की किरणें उमस भरी गर्मी का अहसास कराएगी.

नोएडा और आस पास ऐसा रहेगा मौसम
14 सितंबर को दिल्ली से सटे नोएडा में आसमान साफ होगा. इस दौरान धूप की किरणें तपिश का अहसास कराएगी.पूरे दिन यह दौर बना रहेगा.वहीं गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.इसके अलावा मेरठ में धूप छांव की स्तिथि देखी जाएगी.वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा में भी धूप खिली रहेगी. यहां अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा.

15 सितंबर से होगी बारिश
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी यूपी में 15 सितंबर से लगातार अच्छी बारिश की संभावना दिख रही है. जिसके कारण पूर्वी यूपी के कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *