पत्नी ने प्यार से किया पति को फोन, हंसकर बोली सिर्फ एक शब्द, कॉल रखते ही हुआ बेहोश

0
पत्नी ने प्यार से किया पति को फोन, हंसकर बोली सिर्फ एक शब्द, कॉल रखते ही हुआ बेहोश


Last Updated:

Badaun Latest News: यूपी के बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स दिल्ली से भागकर अपने घर आया और उसने पुलिस को अपनी पत्नी के बारे में जो बताया सुन हिल जाओगे.

भांजे के साथ फरार हुई महिला.

बदायूं . आज कल करीबी रिश्तेदारो के साथ अवैध संबंध और उन्हें भगाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही मामला बदायूं से सामने आया है. जहां सास दामाद के बाद इस बार 22 साल के एक भांजे के साथ उसकी 30 साल की मामी फरार हो गई. साथ में नगदी एवं जेवर भी ले गई. घर लौटे पति ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर पत्नी की बरामदगी की मांग की है. भांजे और मामी दोनों के फोन बंद आ रहे हैं. मामला मुस्लिम समाज से है अंदेशा है कहि दोनों आपस मे शादी न कर ले. पति का कहना है कि मेरे पास प्यार से उसने फोन किया और बोली कि मैं काम से जा रही हूं, कॉल रखने के कुछ देर बाद शाम को पता चला वह भाग गई.

उघैती थाना क्षेत्र के चनी गांव के रहने वाले गुलफाम ने थाना पुलिस को तहरीर दी है. उसने बताया है कि वो दिल्ली में कबाड़ का काम करता है. वह दिल्ली में था तो 10 जून को पत्नी ख़ुशनुमा ने फोन करके बताया कि वह दवा लेने के लिए बिसौली जा रही है. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो फोन से संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद आया. 11 जून को वह घर आया तो पता लगा कि पत्नी को उसका भांजा अफजाल पुत्र इलबाल गांव अमनपुर थाना सहसवान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. घर में देखा तो 30 हजार की नकदी और जेवरात भी वह अपने साथ ले गई है.

पति दिल्ली रहता था और वहीं कबाड़ी का काम करता था और गांव में उसकी 30 साल की पत्नी रहती थी. वहीं सगे भांजे का घर आना जाना रहता था, इसी बीच मामी से उसकी बातचीत शुरू हो गई. रिश्तों के बीच हंसी-मजाक शुरू हुआ, तो दोनों के बीच प्यार मोहब्बत की शुरुआत हो गई. अचानक ही शुक्रवार की दोपहर दोनों लोग मौका पाकर फरार हो गए.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

पत्नी ने प्यार से किया पति को फोन, हंसकर बोली सिर्फ एक शब्द, फिर जो हुआ…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *