पहले अखिलेश यादव अब ताई डिंपल के साथ दिखी प्रतीक यादव की बेटी, वीडियो वायरल
Last Updated:
Lucknow News: अखिलेश यादव (बड़े पापा) के साथ प्रतीक यादव की छोटी बेटी की एक फोटो वायरल हो रही थी, जिसमें सपा मुखिया उन्हें चोकलेट खिलाते है. अब एक वीडियो ताई डिंपल यादव के साथ प्रतीक के छोटी बेटी की वायरल हो रही है.
अपर्णा यादव ने शेयर की वीडियो साथ दिखी डिंपल यादव.
लखनऊ: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दिन एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें अखिलेश अपने भाई प्रतीक की छोटी बेटी को चोकलेट खिला रहे थे. अखिलेश का यह अंदाज सोशल मीडिया पर यूजर्स को खूब पसंद आया था और लोगों ने साकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी. वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें प्रतीक की छोटी बेटी अपनी ताई (डिंपल यादव) के साथ दिख रही है. यह वीडियो खुद सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव ने शेयर की है.
यह वीडियो 1 मिनट 50 सेकेंड की है. जो प्रतीक यादव के तेरहवीं की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सपा-भाजपा के नेता प्रतीक यादव की तेरहवीं में शामिल हुए है. वहीं अखिलेश यादव का पूरा परिवार भावुक दिखा. अपर्णा यादव और डिंपल यादव एक साथ दिखीं. इस दौरान जब हवन हुआ तो पूरा यादव परिवार एक साथ बैठा और प्रतीक की आत्मा को शांति मिले इसके लिए पूजा की. इस वीडियो में कई ऐसी तस्वीर भी है, जब अपर्णा से लेकर डिंपल यादव तक रोते दिखाई दे रहे है.