पहले पत्नी और 2 मासूम को से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में बिछी 4 लाशें

0
पहले पत्नी और 2 मासूम को से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में बिछी 4 लाशें


Last Updated:

Balrampur Crime News: बलरामपुर जिले से एक ही घर में चार लोगों लाश मिलने से सनसनी मच गई. ये मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव (गोसाई पुरवा) का है. दरअसल, 28 साल बजरंग गिरी ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी और दो मासूम बच्चे को गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी उड़ा लिया. मौके से हथियार बरामद हुआ है. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है.

Zoom

बलरामपुर की घटना

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार की शाम एक ही घर में खून से सने चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी मच गई. ये कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव स्थित गोसाई पुरवा का मामला है. बताया जा रहा है कि परिवार के ही सदस्य ने गोली मारकर सबकी जान ली, फिर खुद को भी उड़ा लिया. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है.

ताजा जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव में चीख-पुकार मच गई. गांव वालों ने बताया कि बजरंग गिरी के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई. फिर अचानक चीख-पुकार मच गई. घर के भीतर चार लोगों के शव खून से सने हुए पाए गए.

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • बजरंग गिरी (उम्र 28 वर्ष)
  • पत्नी कोमल (उम्र 25 वर्ष)
  • 3 वर्षीय बेटा
  • 10 महीने का मासूम

क्या हत्या के बाद की आत्महत्या?
सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस, पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालातों को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि बजरंग गिरी ने किसी बात को लेकर पहले अपनी पत्नी कोमल और दोनों मासूम बच्चों को गोली मारी, और उसके बाद उसी हथियार से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

मृतक के भाई ने क्या बताया?
मृतक बजरंग के भाई राम कुमार गिरी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुष्टि की कि चारों को देशी कट्टे से गोली लगी है. हालांकि, यह खौफनाक कदम क्यों उठाया गया या इसके पीछे क्या विवाद था, इस बारे में परिवार फिलहाल पूरी तरह से अनजान है.

SP ने क्या बताया?
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ‘घटनास्थल से एक देशी कट्टा और कई खोखे बरामद किए गए हैं. प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या के बाद आत्महत्या की ओर संकेत कर रही है. मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है.’ उन्होंने आगे कहा कि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और किसी भी अन्य संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. सच्चाई का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी और सामाजिक पहलुओं सहित हर संभावित एंगल से इस घटना की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *