पुराने घर के पास खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ कुछ ऐसा, आ गए यमराज! मच गया कोहराम
Last Updated:
Mau News: मऊ के बेलौझा गांव में पुरानी दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शिवम (13) और अरुण (10) के रूप में हुई. घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है.
Police force reached the spot
हाइलाइट्स
- मऊ में पुरानी दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत.
- शिवम (13) और अरुण (10) की पहचान मृतकों के रूप में हुई.
- घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल.
मऊ: जिले के थाना हलधरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलौझा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव में अचानक एक पुरानी दीवार गिरने से बगल में खेल रहे दो मासूमों की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. मृतकों की पहचान बेलौझा गांव निवासी शिवम (13 वर्ष), पुत्र शिवशंकर और अरुण (10 वर्ष), पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
लोकल 18 से बात करते हुए एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि यह एक पुरानी जर्जर बिल्डिंग थी जिसमें पहले कताई बुनाई का कार्य किया जाता था. कई सालों से यह खाली थी. यहां पर अवकाश का दिन होने के कारण सभी बच्चे इकठ्ठा हुए थे और खेल रहे थे. तभी यह हादसा हो गया, जिसमें दो बच्चों की मृत्यु हुई है. जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस फेज दिया गया है. मौके पर भारी संख्या में फोर्स मौजूद है और जेसीबी बुलाकर इस जर्जर भवन को गिराया जा रहा है. यह घटना कैसे घटी इसका पता लगाया जा रहा है. अचानक छत की दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत हो जाने से पूरे जनपद में दहशत का माहौल है. घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और बचाव कार्य में प्रशासन के साथ लगे हुए हैं.