पूजा पाल ने DGP से की मुलाकात, सपा नेताओं के खिलाफ की एक्शन की मांग

0
पूजा पाल ने DGP से की मुलाकात, सपा नेताओं के खिलाफ की एक्शन की मांग


Last Updated:

UP News: पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर महिलाओं के सम्मान की कमी का आरोप लगाया. सपा से निष्कासन के बाद डीजीपी से सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पूजा पाल ने DGP से की मुलाकात, सपा नेताओं के खिलाफ की एक्शन की मांगMLA पूजा पाल ने लगाए कई आरोप.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने अपनी पार्टी के खिलाफ एक बार फिर तीखी टिप्पणी की है. गुरुवार को उन्होंने सपा नेतृत्व और पार्टी की महिलाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी है. उन्होंने दावा किया कि उनके निजी जीवन पर अनावश्यक टिप्पणियां की जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के सामने नंबर बढ़ाने के लिए सपा नेता उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं. गुरुवार को पूजा पाल ने डीजीपी से मुलाक़ात कर सपा नेताओं के खिलाफ एक्शन की मांग की है. 

पूजा पाल ने कहा, “… समाजवादी पार्टी की महिलाएं जिस तरह से दूसरी महिला की निंदा कर रही हैं, मुझे उनकी सोच पर तरस आता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में महिलाओं में आत्मसम्मान की कमी है, जिसके कारण वे दूसरों का सम्मान करने में असमर्थ हैं. पाल ने यह भी कहा कि कुछ नेता उनके खिलाफ बयान देकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

अखिलेश पर निशाना

पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उनके निजी जीवन पर की जा रही टिप्पणियां निंदनीय हैं. उन्होंने सपा के पीछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा, “PDA पाठशाला लगाने से पहले उन्हें खुद स्कूल जाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए.” उनका यह बयान पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को उजागर करता है.

सपा से निष्कासित हुई हैं पूजा पाल

गौरतलब है कि पूजा पाल को इस महीने की शुरुआत में सपा से निष्कासित कर दिया गया था, जब उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी. उन्होंने अपने पति राजू पाल की हत्या के मामले में योगी सरकार द्वारा मिले न्याय का जिक्र करते हुए सपा पर अपराधियों के समर्थन का आरोप लगाया था. इसके बाद पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

राजनीतिक प्रतिक्रिया

पाल के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. कुछ समर्थकों का मानना है कि उनका यह बयान सपा के भीतर असंतोष को और उजागर करता है, जबकि पार्टी के प्रवक्ताओं ने इसे उनकी निराशा से प्रेरित बताया. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बयान को सपा की महिलाओं के प्रति नीति की नाकामी के रूप में पेश करने की कोशिश की है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पूजा पाल ने DGP से की मुलाकात, सपा नेताओं के खिलाफ की एक्शन की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *