प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी आग, रेस्क्यू टीम ने पाया काबू, लोग सुरक्षित

0
प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी आग, रेस्क्यू टीम ने पाया काबू, लोग सुरक्षित


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में 12 मई की घटना तो आपने सुनी होगी, जहां एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की निचली मंजिल में भीषण आग लग गई थी. इस घटना में एक मां ने अपने बच्चों को बचाने के लिए जान दे दी थी. वहीं अब शहर के एक होटल में आग लगने की घटना देखने को मिली है. यहां बिट्ठल होटल में अचानक आग लग गई, जिसके कारण होटल में एक दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और अब आग पर काबू पा लिया है.

Zoom

प्रयागराज बिट्ठल होटल में लगी आग

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके स्थित बिट्ठल होटल में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. विट्ठल होटल में दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगी थी. होटल से उठती आग की ऊंची लपटें और आसमान में फैलता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया.

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि काफी प्रयासों के बाद भी इसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है. दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग तेजी से फैली, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. होटल के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट से लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासन और फायर विभाग अभी आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं. ट्रांसफार्मर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसे लेकर भी जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

एक दर्जन से अधिक लोग फंसे
पुलिस के अनुसार, होटल के अंदर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना है. राहत और बचाव दल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा हुआ है. मौके पर मौजूद सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और फायर ब्रिगेड की टीमों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके और किसी बड़े नुकसान को रोका जा सके.

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
वहीं जानकारी के अनुसार, भीषण आग पर रेस्क्यू टीम ने काबू पा लिया है. 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आधा दर्जन फायर टेंडर और नगर निगम की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. होटल में फंसे करीब 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. गनीमत यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के बाद मौके पर सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा, एसीपी सिविल लाइन्स विद्युत गोयल और सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह पहुंच गए थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद आग लगी थी. इसके बाद आग ने चार मंजिला होटल को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. होटल का किचन और कई कमरे, एसी जलकर पूरी तरह से राख हो गए. साथ ही होटल के नीचे खड़ी दो बाइकें भी पूरी तरह से जल गईं. होटल में लाग लगने के बाद बगल स्थित इंडियन काफी हाउस को भी तत्काल बंद कर दिया गया था.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
सिविल लाइन्स जैसे पॉश इलाके में अग्निकांड की बड़ी घटना ने फायर ब्रिगेड की एनओसी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल अफसर इस मामले में स्थिति सामान्य होने के बाद जांच की बात कह रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अग्निकांड की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चलेगा. फिलहाल इस हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसर को मौके पर जाकर बचाव राहत के निर्देश दिए हैं.

12 मई को भी लग चुकी है आग
गौरतलब है कि प्रयागराज में इससे पहले भी आग की भयावह घटना सामने आ चुकी है. बीते 12 मई को शहर की एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की निचली मंजिल में भीषण आग लग गई थी. उस दौरान इमारत की छत पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ फंस गई थी. करीब 30 मिनट तक महिला आग की लपटों के बीच अपने बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही और बच्चों तक आग नहीं पहुंचने दी. बाद में रेस्क्यू टीम ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *