प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर, यहां करना होगा आवेदन

0
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर, यहां करना होगा आवेदन


Last Updated:

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के साथ-साथ निराश्रित महिलाओं मुसहर आदि लोगों को पक्के मकान का निर्माण के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना के तहत लाभार्थी को 1.2 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जो उन्हें तीन किस्तों में मिलेगी. इस योजना के अंतर्गत ग्राम्य में विकास अभिकरण को 1622 पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए इच्छुक लाभार्थियों को ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन करना होगा.

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेशवासियों के खुद के घर का सपना पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत पात्र व्यक्ति आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने खुद के आशियाने का सपना पूरा कर रहे हैं. इसी के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में भी हजारों लोगों को आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है. वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य तय किया गया है, जिसके आधार पर आवास की स्वीकृति उपलब्ध कराई जाएगी.

इन लोगों को मिलेगी लाभ

जानकारी के मुताबिक प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के साथ-साथ निराश्रित महिलाओं मुसहर आदि लोगों को पक्के मकान का निर्माण के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना के तहत लाभार्थी को 1.2 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जो उन्हें तीन किस्तों में मिलेगी. इस योजना के अंतर्गत ग्राम्य में विकास अभिकरण को 1622 पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए इच्छुक लाभार्थियों को ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन करना होगा.

यहां  से कर सकते हैं ऑनलाइन

परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग, आजमगढ़ सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक लाभार्थी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक के पास जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे भूमि संबंधित दस्तावेज बैंक पासबुक आधार होना अनिवार्य होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा इसके बाद पात्र लाभार्थी को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में लाभार्थी को ₹40 हजार उपलब्ध होंगे.

पहले किस्त में मिलेगा 70 हजार

प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र देने के बाद लाभार्थी के खाते में दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके बाद इसका उपभोग प्रमाण पत्र देने के बाद अंतिम किस्त के रूप में ₹10 हजार रुपए लाभार्थी के खाते में उपलब्ध होंगे. सबसे खास बातें है कि लाभार्थी के घर मजदूरी करने वाले एक मजदूर के खाते में तीन माह तक 293 रुपए के हिसाब से मजदूरी की धनराशि भी भेजी जाएगी ऐसे में पात्र लाभार्थियों के लिए अपना आवास का सपना पूरा करने का एक जबरदस्त मौका हो सकता है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *