फिरोजाबाद आरसेटी मे महिलाओं को फ्री धूपबत्ती और ब्यूटीपार्लर ट्रेनिंग, 5 लाख तक लोन सुविधा
Last Updated:
फिरोजाबाद के उसाइनी स्थित आरसेटी सेंटर पर ट्रेनिंग करने वाली महिला किरण ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि वह टूंडला के एक गांव में रहती है.घर के कामकाज करने के बाद उनको एक समूह के बारे में पता चला.जिससे वह जुड़ गई और उन्होंने फिर ट्रेनिंग लेना शुरू किया. वह यहां धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग ले रही हैं, जिससे वह अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकेंगी.
फिरोजाबाद: अगर आप भी घर बैठकर कोई बिजनेस करना चाहती हैं तो आरसेटी में जाकर ट्रेनिंग ले सकती हैं. यूपी के फिरोजाबाद में महिलाएं समूह से जुड़कर अलग अलग चीजों की फ्री ट्रेनिंग ले रही हैं. इससे महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर नई नई चीजें तैयार कर इनकम में मदद मिलेगी.वही घर बैठकर महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू कर सकेंगी. इस ट्रेनिंग को करने के लिए महिलाएं विभाग में जाकर सम्पर्क कर सकती हैं.
धूपबत्ती और ब्यूटिशियन की ट्रेनिंग से महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर
फिरोजाबाद के उसाइनी स्थित आरसेटी सेंटर पर ट्रेनिंग करने वाली महिला किरण ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि वह टूंडला के एक गांव में रहती है.घर के कामकाज करने के बाद उनको एक समूह के बारे में पता चला.जिससे वह जुड़ गई और उन्होंने फिर ट्रेनिंग लेना शुरू किया. वह यहां धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने की ट्रेनिंग ले रही हैं, जिससे वह अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकेंगी.
वही दूसरी महिला कमला देवी ने कहा कि वह पहले कोई काम नहीं करती थी लेकिन अब उन्होंने धूपबत्ती और अगरबत्ती की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी है.जिससे उन्हें घर बैठे अपना स्वरोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी.इस सेंटर पर उनके साथ कई महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं.वही महिलाओं को ट्रेनिंग कराने वाली ट्रेनर रानी ने बताया कि उनके यहां ग्रामीण इलाकों की महिलाएं ट्रेनिंग लेने आ रही हैं.इस ट्रेनिंग के लिए पहले महिलाएं अपने इलाके के समूह से जुड़ती हैं फिर उनको स्वरोजगार में मदद भी मिलती है.
5 लाख की योजना का भी मिलेगा लाभ
हुसैनी स्थित आर सिटी सेंटर पर ट्रेनिंग करने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग करने के बाद स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. ट्रेनर ने बताया कि जो महिलाएं उनके यहां ट्रेनिंग कर रही है उनको खुद का बिजनेस करने के लिए ₹500000 तक की लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और घर बैठे अच्छी कमाई कर सकें. वहीं ब्यूटीपार्लर का कोर्स करने वाली युवती नीहारिका शर्मा ने कहा कि वह यहां फ्री ट्रेनिंग के लिए आई हैं. इस ट्रेनिंग से उनको अपना बिजनेस करने में मदद मिलेगी.उनको यहां पर ब्यूटीपार्लर की ट्रेनिंग कराई जाती है.जिसे वह अच्छे से सीख रही हैं.
इसके अलावा दूसरी महिला हेमलता ने बताया कि इस ट्रेनिंग सेंटर पर समय-समय पर कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं. इस समर सीजन में ब्यूटी पार्लर का भी कोर्स कराया जा रहा है. जिसे सीखने के लिए वह रोजाना यहां आती है.इस कोर्स को करने के बाद अपना ब्यूटी पार्लर खोलकर बिजनेस शुरू करेंगे. जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें