बेटे पहुंच गए थाने, बोले- अंकल, मम्मी भाग गईं, मां की आशनाई, बच्चों को रास नहीं आई

0
बेटे पहुंच गए थाने, बोले- अंकल, मम्मी भाग गईं, मां की आशनाई, बच्चों को रास नहीं आई


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला के बेटों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

R_UP_PANNC1508_SAHARANPUR_812_01_AUGUST_nabalig_Ne_Lagai_police_se_Guhaar_DEVESH_TYAGI_01.mp4

हाइलाइट्स

  • सहारनपुर में प्रेमी के साथ भागी मां.
  • मां के भागने पर बेटे पहुंच गए थाने.
  • मां की सहेलियों पर धमकी देने का आरोप.
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 2 बच्चों की मां अपने से छोटी उम्र के प्रेमी के साथ भाग गई. वहीं इस घटना के बाद 17 साल के नाबालिग बेटे ने थाने पहुंचकर अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. लड़के ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अपने साथ नकदी और जेवर लेकर भाग गई है. लड़के ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. मां के प्रेमी संग फरार हो जाने के बाद उसका बेटे परेशान है. क्योंकि उसकी मां घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए और जेवर भी अपने साथ ले गई है.

मां की सहेलियां दे रही हैं धमकी
मां के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद परेशान बेटे ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. बेटे ने शिकायत पत्र में लिखा है की उसकी मां की तीन सहेलियां उसे जान से मारने की धमकी दे रही हैं. सहारनपुर के गंगोह निवासी 42 वर्षीय विधवा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई. जाते वक्त वह घर में रखे सारे जेवरात और करीब तीन लाख रुपये नकदी भी ले गई. मां का प्रेमी और उसकी तीन सहेलियों अब बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

कुछ समय पहले पिता का हो गया था निधन
पीड़ित बेटों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. गंगोह कोतवाली पहुंचे महिला के बेटे ने बताया की उसके पिता का कुछ समय पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद उसकी मां का अफेयर मुजफ्फरनगर के रहने वाले एक युवक से शुरू हुआ. कुछ रोज पहले उसकी मां, रिहाना, शहजादी और नूरजहां नाम की महिलाओं के साथ पंजाब गई थी.

बच्चों ने लगाया धमकी देने का आरोप
उन्हें जानकारी मिली कि वो युवक के साथ फरार हो गई है. बेटे का कहना है की जब उसने रिहाना, शहजादी और नूरजहां से अपनी मां के बारे में पूछा तो उन्होंने हम दोनों भाइयों को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसके चलते वो काफी डरे हुए हैं. बच्चों ने बताया कि आरोपी उनके घर का अन्य सामान भी हड़पना चाहता है और पिता के नाम पर खरीदे गए प्लॉट और संपत्तियों पर भी कब्जा जमा रहा है. वह अब किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं और उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके बाद वह बच्चे आज पुलिस के पास पहुंचकर इस मामले में कारवाई की मांग कर रहे है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बेटे पहुंच गए थाने, बोले- अंकल, मम्मी भाग गईं, मां की आशनाई, बच्चों को रास नही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *