‘ब्राह्मण खिलौना नहीं है, उससे मत खेलो’, न्यूज18 इंडिया के कार्यक्रम में रवि किशन
Last Updated:
Diamond States Summit News: न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं 500 रुपये लेकर मुंबई भागा था. मैं रेंग कर ऊपर आया हूं.
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने डायमंड स्टेट्स समिट में हिस्सा लिया.
Diamond States Summit: न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट्स समिट कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए. साथ ही सोशल मीडिया पर उनको लेकर चले रहे वायरल वीडियोज भी रवि किशन ने टिप्पणी की. रवि किशन ने कहा, ‘मैं इसलिए मौन चला गया क्योंकि मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ था. बहुत सारे मीम्स बनने लगे. मुझ पर जेनजी का प्रेम बरसने लगा. मेरा बेटा भी जेनजी है. जेनजी बहुत प्यारे हैं. मैं मनुष्य हूं. मैं भी आपकी तरह ही हूं. मैं कुछ भी बोलता हूं, वायरल हो जाता हूं.’
मेरी पत्नी ने कहा कि शांत रहो वरना घर में लॉक कर दूंगी- रवि किशन
इसके अलावा रवि किशन ने अपने बैग को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘हमारे बैग पर लोगों ने प्राइस लिख दिया. अगले दिन हम 300 का बैग लेकर पहुंच गए. मेरी शब्दों की गलती जो है, वो इनको टच कर गयी और मैं इनसे एक्सेप्ट करता हूं. मुझे लगा में कुछ भी बोलता हूं, वायरल हो जाता हूं. तो मैंने कहा कि कुछ दिन मैं शांत रहता हूं. पत्नी बोले शांत रहें, वरना घर में लॉक कर देंगे. मैं साधारण व्यक्ति हूं. मुझ में ऐसी कोई ख़ास बात नहीं है.
मैं रेंग कर ऊपर आया हूं- रवि किशन
वहीं अपने फिल्मी करियर के लेकर सांसद रवि किशन ने कहा कि लापता लेडीज ऑस्कर तक पहुंची. हॉलीवुड में रहते तो एक फिल्म की इतनी रॉयल्टी मिलती की हम आइलैंड खरीद लेते. 34 साल बाद पैसा मिल रहा है. हम 500 रुपये लेकर भागे थे. मैं रेंग के ऊपर आया हूं. मुंबई मैंने पैदल नापा है. मैंने 34 साल इंतज़ार किया. अपनी लड़ाई लड़ी. डिप्रेशन आया तो सड़क पर भागने लगा. जब भी डिप्रेशन आये घर से बाहर निकल जाओ.
ब्राह्मण खिलौना नहीं है- रवि किशन
इसके अलावा सूबे में चल रहे ब्राह्मणों को लेकर राजनीति पर टिप्पणी करते हुए रवि किशन ने कहा कि पंडितों के साथ मत खेलो. ब्राह्मण के साथ वोट बैंक की राजनीति नहीं करनी चाहि. ब्राह्मण खिलौना नहीं है.
राम मंदिर दान चोरी पर रवि किशन का बयान
राम मंदिर दान चोरी के विवाद पर सवाल का जवाब देते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि राम मंदिर की आवाज गोरखनाथ मंदिर से उठी थी. राम मंदिर के निर्माण में गोरखनाथ मंदिर की भूमिका महत्वपूर्ण रही. वहीं विपक्ष के बवाल पर टिप्पणी करते हुए रवि किशन ने कहा कि संसद नहीं चलने दे रहे, जिससे जनता का करोड़ों रुपया बेकार गया. चन्दा चोरी के लिए साधु संतों का अपमान किया. साधु संतों ने चन्दा चोरी नहीं किया. ये लोग सनातन विरोधी हैं. सनातन को बदनाम कर रहे. वहां कर्मचारियों ने चोरी किया. साधु संतों ने चोरी नहीं किया. विपक्ष धर्म को लेकर खेल रहा है. ओछी राजनीति कर रहा है विपक्ष. मोदी और योगी को ये लोग पकड़ नहीं सकते.
संसद में हो रहे बवाल पर रवि किशन का बयान
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संसद में चल रहे बवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम लोग सदन से भागते नहीं हैं लेकिन विपक्ष सदन से भागता है. प्रयागराज में जाकर सवाल किया. लेकिन संसद में फेस नहीं करते. कांग्रेस का योगदान कितना रहा किसी से छिपा नहीं है. राहुल जी को सदन में आना चाहिए , सवाल करना चाहिए , लेकिन ये लोग सदन नहीं चलने दे रहे.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें