‘ब्रेन फटा और दोनों आंतें डैमेज हुईं’ अतीक के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Last Updated:
Abaan Postmortem Report: झांसी में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू का देर रात सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच यह प्रक्रिया पूरी की. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अबान की मौत गंभीर एक्सीडेंटल इंजरी के कारण हुई है. हादसे में उसके ब्रेन (सिर) में भयानक चोटें आई थीं और आंतें पूरी तरह डैमेज हो गई थीं.
अबान के पोस्टमार्टम में क्या निकला?
Atiq Ahmed Son Abaan Postmortem Report: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद अबान और उसके मृतक दोस्त सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था. अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार देर रात दोनों शवों का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है, जिसमें मौत के सटीक कारणों को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं.
मामले की संवेदनशीलता और अतीक अहमद के परिवार से जुड़े होने के कारण प्रशासन ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झांसी के सरकारी अस्पताल में देर रात अबान और सोनू का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों का एक विशेष पैनल तैयार किया गया था. किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए इस पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई है.
अबान के पोस्टमार्टम में क्या निकला?
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम ने रिपोर्ट की शुरुआती जानकारी दी है. डॉक्टरों के मुताबिक, अबान की मौत पूरी तरह से गंभीर एक्सीडेंटल इंजरी के कारण हुई है. कार के डिवाइडर से टकराने का इम्पैक्ट इतना भयानक था कि अबान के ब्रेन में बेहद गहरी और गंभीर चोटें आई थीं. इसके अलावा झटके और टक्कर के कारण उसकी आंतें भी पूरी तरह से डैमेज हो चुकी थीं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
शव लेकर प्रयागराज रवाना हुए परिजन
पोस्टमार्टम की कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद, पुलिस ने देर रात ही अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू के शव उनके परिजनों को सौंप दिए. भारी मन और पुलिस की सुरक्षा के बीच परिजन दोनों के शवों को लेकर अपने पैतृक शहर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
घायल दोस्तों को भी ले जाया गया प्रयागराज
इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका शुरुआत में झांसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबान के इन घायल दोस्तों के परिजन भी गुरुवार देर शाम झांसी पहुंच गए थे. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह करके तीनों घायलों को वहां से डिस्चार्ज करा लिया है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी एंबुलेंस के जरिए प्रयागराज ले जाया जा चुका है.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें