कहां दफनाया जाएगा अबान अहमद? अतीक-अशरफ और भाई असद के बगल में खोदी जाएगी कब्र
Last Updated:
Abaan Burial Location: झांसी में हुए भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अबान को उसके पिता अतीक, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्र के ठीक बगल में दफनाया जाएगा. बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए 5 लाख की इनामी और लंबे समय से फरार शाइस्ता परवीन के पहुंचने की भी अटकलें तेज हैं. बुर्के की आड़ में शाइस्ता और जैनब के आने की संभावना से पुलिस भी काफी मुश्तैद हो गई है.
पिता, भाई और चाचा के कब्र के दफन होगा अबान.
Abaan Burial Ground: उत्तर प्रदेश के बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान को प्रयागराज में दफनाया जाएगा. झांसी मेडिकल कॉलेज परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई है. इस मनहूस खबर के आते ही प्रयागराज में अतीक के समर्थकों और बचे हुए परिजनों में मातम पसर गया है. झांसी से अबान का शव प्रयागराज लाया जा रहा है, जहां उसे उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
झांसी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अबान का शव लेकर परिजन प्रयागराज निकल गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, शव को सीधे प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित हटवा गांव लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि अबान को प्रयागराज के मशहूर कसारी-मसारी स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. अबान को ठीक उसी जगह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्रें मौजूद हैं.
बुर्के में आएगी शाइस्ता परवीन?
अबान की मौत के बाद यूपी पुलिस भी काफी मुश्तैद है. पुलिस को उम्मीद है कि फरार चल रही अबान की मां शाइस्ता परवीन और चाची जैनब फातिमा अपने बेटे का अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी? उमेश पाल हत्याकांड के बाद से करीब साढ़े तीन साल से शाइस्ता और जैनब फरार चल रही हैं. दोनों पर यूपी पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम रखा है. शक है कि बुर्के की आड़ में शाइस्ता और जैनब जनाजे में शामिल हो सकती हैं. सैकड़ों बुर्कानशीं महिलाओं की भीड़ में दोनों वांटेड महिलाओं को पहचानना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण टास्क साबित होने वाला है.
झांसी में ही हुआ था असद का एनकाउंटर
गौरतलब है कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में हुए उमेश पाल और दो पुलिसकर्मियों के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस के बाद अतीक का पूरा परिवार बिखर गया. इस हत्याकांड में अतीक, अशरफ, शाइस्ता, जैनब और अतीक के बेटों को नामजद किया गया था. अतीक के बेटे असद का 13 अप्रैल 2023 को झांसी में ही यूपी एसटीएफ (एसटीएफ) ने एनकाउंटर कर दिया था. तब असद को भी इसी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था. पुलिस की सख्ती के कारण शाइस्ता परवीन उसकी मिट्टी में भी नहीं आई थी.
2023 में सरेआम हुई थी अतीक-अशरफ की हत्या
असद के एनकाउंटर के ठीक दो दिन बाद, 15 अप्रैल 2023 को यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा हत्याकांड लाइव कैमरे पर हुआ था. पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए काल्विन हॉस्पिटल लाए जा रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को तीन शूटरों ने गोलियों से भून दिया था. इन दोनों माफिया भाइयों को भी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में असद की कब्र के पास ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. तब भी पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तारी का जाल बिछाया था, लेकिन वह नहीं आई. अब देखना होगा कि छोटे बेटे अबान की मौत पर शाइस्ता आती है या नहीं?
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें