‘मंगलवार था इसलिए बच गए…’ मिनटों में राख हुआ जूता शोरूम, मंजर देख बोले लोग
Last Updated:
Ghaziabad Fire News : कहते हैं कि होनी को कौन टाल सकता है, लेकिन कभी-कभी कोई खास दिन ही आपकी जान का रखवाला बन जाता है! गाजियाबाद में एक ऐसा ह हादसा हुआ, जहां एक नामी जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात क्या रही? उस दिन मंगलवार था! जानिए कैसे इस एक दिन ने कई जिंदगियां बचा लीं.
गाजियाबाद में एक शोरूम में लगी आग.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक डरावनी तस्वीर सामने आई है. यहां दोपहर 2 से ढाई के बीच कोतवाली घंटाघर क्षेत्र में उसे समय हड़कंप मच गया जब घंटाघर पर एक तीन मंजिला जूते के शोरूम में भयंकर आग लग गई. आनंद फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. दमकल की 11 गाड़ियां काफी देर तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती रहीं और आखिरकार आग बुझा दी गई. मगर, इस दौरान जूते के शोरूम में रखा हुआ लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत इस बात की रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं होने पाई.
न्यूज 18 की टीम ने जब मौके पर मौजूद लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि आज यह दुकान बंद थी. प्रथम दृष्टि से शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है. लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है और गाजियाबाद की अधिकांश दुकानें इस दिन बंद रहती हैं. जिस शोरूम आग लगी वो भी बंद था. इसलिए सिर्फ सामान का नुकसान हुआ. जनहानि होने से भगवान ने बचा लिया.
वहीं गाजियाबाद के सीएफओ राहुल पाल ने कहा कि 3 बजकर 6 मिनट पर हमें जानकारी मिली कि गाजिबाद के घंटाघर के पास मौजूद एक शोरूम में आग लगी है. आग भीषण रूप ले रही है. इस पर हमने तुरंत कोतवाली घंटाघर से 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजीं. वहीं, साहिबाबाद और अन्य क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची. कुल 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
उन्होंने कहा कि टॉप फ्लोर पर रखा सारा सामान जल गया है. मगर आसपास और नीचे के फ्लॉर सुरक्षित हैं. आग शॉर्ट सर्किट की वजह से शायद लगी है. जांच की जाएगी फिर सच सामने आएगा.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें