मछली पालकों के लिए सरकार की गजब योजना, बिजनेस में मदद के साथ दे रही ये सुविधा

0
मछली पालकों के लिए सरकार की गजब योजना, बिजनेस में मदद के साथ दे रही ये सुविधा


Last Updated:

Azamgarh News: यूपी सरकार की ओर से मछली पालन करने वालों को सहायता राशि दी जा रही है. यह सहायता राशि सिर्फ बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कार्यों जैसे स्वास्थ्य सेवाओं या शादी विवाह के लिए भी दी जाएगी. योजना के अंतर्गत मछली पालक मत्स्य पालन विभाग से किसी भी गंभीर बीमारी के दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है, जिसमें मत्स्य पालन करने वाले लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़ सकें और आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त कर सकें. इसके अलावा समय-समय पर मछुआरों को सरकार की तरफ से मुफ्त में टूलकिट की व्यवस्था भी की जाती है. इसका इस्तेमाल करते हुए मछली पालक इस व्यवसाय को और बेहतर तरीके से संचालित कर सकें.

सबसे खास बात है कि मछली पालन से जुड़े हुए मत्स्य पालकों को सरकार की तरफ से स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है. योजना के अंतर्गत मछली पालक मत्स्य पालन विभाग से किसी भी गंभीर बीमारी के दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा उनके बच्चों की शादी-विवाह के लिए भी मत्स्य पालन विभाग उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराता है.

शुरू से अंत तक मिलेगा अस्पताल का खर्च
जिला मत्स्य पालन अधिकारी राम नारायण तिवारी ने बताया कि मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत यदि किसी मछली पालक को गंभीर चोट लग जाती है या कोई गंभीर बीमारी हो जाती है, जिसका इलाज कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है और वह आयुष्मान कार्ड धारक या प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से संचालित सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हो, तो वह मत्स्य पालन विभाग में आवेदन करते हुए आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अस्पताल में खर्च हुए शुरू से लेकर अंत तक के सभी खर्चों के वाउचर को विभाग में जमा करते ही उसकी जांच होगी और फिर उन्हें विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

शादी-विवाह के लिए सहायता राशि
इसके अलावा मछली पालकों के बच्चों की शादी-विवाह के लिए भी सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है. मछली पालक अधिकारी ने बताया कि ऐसे मछुआरे जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं, उनकी लड़की की शादी के लिए सरकार की तरफ से अनुदान उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना के अंतर्गत उन्हें विवाह सहायता के रूप में 51000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है. इसमें 35000 रुपए सीधे लड़की के खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा शेष राशि वैवाहिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिए जाएंगे.

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक मछली पालक मत्स्य पालन विभाग में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास आधार कार्ड के साथ-साथ अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी. सरकार की तरफ से सभी दस्तावेजों को वेरीफाई करने के बाद या सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *