मिलावटखोरों पर सख्ती! हनुमानगढ़ी में अब नकली लड्डुओं का नहीं चलेगा खेल…

0
मिलावटखोरों पर सख्ती! हनुमानगढ़ी में अब नकली लड्डुओं का नहीं चलेगा खेल…


Last Updated:

Ayodhya Latest News: अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में मिलावटी लड्डू की शिकायतों के बाद नागा साधुओं ने फरमान जारी किया कि अब केवल शुद्ध देसी घी से बने लड्डू ही चढ़ाए जाएंगे. दुकानदारों ने आदेश का पालन शुरू कर दिय…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • हनुमानगढ़ी में अब शुद्ध देसी घी के लड्डू ही चढ़ाए जाएंगे.
  • दुकानदारों ने मिलावटी लड्डू बेचने पर रोक लगाई.
  • श्रद्धालु और अयोध्यावासी नागा साधुओं के फैसले का स्वागत कर रहे हैं.
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या इन दिनों एक खास फैसले को लेकर चर्चा में है. सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में लगातार मिल रही मिलावटी लड्डू प्रसाद की शिकायतों के बाद अब नागा साधुओं ने सख्त कदम उठाया है. मंदिर परिसर में अब सिर्फ देसी घी से बने शुद्ध लड्डू ही चढ़ाए जा सकेंगे. दुकानदारों को इस फैसले का सख्ती से पालन करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

हनुमानगढ़ी की पंचायती व्यवस्था के अंतर्गत नागा साधुओं ने सभी प्रसाद विक्रेताओं को साफ शब्दों में कह दिया है कि वो केवल शुद्ध देसी घी से बने लड्डू ही बेचें. इसके अलावा, हर पैकेट पर दुकान का नाम और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी कर दिया गया है, ताकि कोई भी मिलावटी सामान मिलने पर सीधे उस पर कार्रवाई हो सके.

श्रद्धालु कर रहे फैसले का स्वागत
नागा साधुओं के इस फरमान के बाद हनुमानगढ़ी आने वाले श्रद्धालुओं में खुशी है. स्थानीय श्रद्धालु निखिल ने कहा कि, “पहले कुछ दुकानदार बेसन में मिलावट कर लड्डू बेच रहे थे, कई बार इसकी शिकायतें भी आईं, लेकिन अब यह सख्त फैसला लिया गया है, जो बेहद अच्छा है.” वहीं नीरज नाम के श्रद्धालु ने कहा कि, “हनुमान जी को अब शुद्ध लड्डू चढ़ेंगे और जो भी भक्त यहां आएंगे, उन्हें भी शुद्ध प्रसाद मिलेगा. हम सभी इस फैसले का स्वागत करते हैं.”

चार कंपनियों के देसी घी से बने लड्डू ही चढ़ेंगे
हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने बताया कि, “अब केवल चार निर्धारित कंपनियों के देसी घी से बने लड्डू ही भगवान हनुमान को चढ़ाए जाएंगे. मिलावटी प्रसाद पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. यदि इसके बावजूद किसी ने मिलावट की तो नागा साधु सख्त कार्रवाई करेंगे.”

शिकायतें बढ़ीं तो उठाना पड़ा कदम
महंत संजय दास ने साफ कहा कि, “पिछले कई दिनों से मिलावटी लड्डू की शिकायतें आ रही थीं. इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस लग रही थी. इसीलिए अब यह फैसला लिया गया है ताकि कोई भी भक्त प्रसाद की शुद्धता पर सवाल न उठा सके.”

homeuttar-pradesh

मिलावटखोरों पर सख्ती! हनुमानगढ़ी में अब नकली लड्डुओं का नहीं चलेगा खेल…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *