मिलेगा सपनों का साथी, खुलेंगे धन के द्वार…मेष राशि में आज बनेगा ऐसा योग

0
मिलेगा सपनों का साथी, खुलेंगे धन के द्वार…मेष राशि में आज बनेगा ऐसा योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 July 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. सूर्य का प्रभाव आपकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाएगा. मेष राशि में आज सुकर्मा योग बनने जा रहा है. नए कामों को शुरू करने और करियर में प्रगति के लिए यह शुभ योग है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपको हल्की थकान महसूस हो सकती है. कंधे, गर्दन और हाथों में हल्का दर्द हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग और विश्वास मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सुकर्मा योग बनेगा. सुकर्मा योग बेहद ही शुभ और फलकारी माना जाता है. नए कामों को शुरू करने के लिए और नौकरी और करियर में प्रगति के लिए यह बेहतर योग है. मेहनत पर अच्छा फल मिलने का अनुमान है. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र पुष्य है. करण बव और बालव है. पक्ष शुक्ल, योग हर्षण और वज्र है. सूर्योदय 5.18 पर और सूर्यास्त 07:20 पर होगा. आज शुभ समय कोई भी नहीं है. कोई भी नया या शुभ काम न करें. अशुभ समय राहुकाल 12:26 से लेकर 02:10 दोपहर तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर करेंगे. तृतीय भाव पराक्रम, संचार और भाई-बहनों के प्रयास छोटी यात्राओं का है, जिससे आपके आत्मविश्वास, वाणी और कौशल और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. सूर्य का प्रभाव आपकी नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाएगा, जबकि बुध का प्रभाव आपको नई योजनाओं और व्यापारिक निर्णयों में सफलता दिला सकता है.

खत्म होंगी गलतफहमियां

​अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. भागदौड़ अधिक हो सकती है. हल्की थकान महसूस हो सकती है. कंधे, गर्दन और हाथों में हल्का दर्द हो सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित भोजन करें. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. जीवनसाथी का सहयोग और विश्वास मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्तों में ईमानदारी और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. किसी शुभ समाचार से घर में खुशी का माहौल बनेगा. परिवार के साथ छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं.

यहां धन कमाने के नए मौके 

​अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में नए संपर्कों से लाभ मिलेंगे. छोटी अवधि के निवेश लाभदायक हो सकते हैं. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. नौकरी और करियर में आपकी सफलता, मेहनत और साहस की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां या प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं. मीडिया, मार्केटिंग, लेखन, शिक्षा, राजनीति, कानून और संचार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा. व्यापारियों को नए ग्राहक और अनुबंध मिलने की संभावना है.

आज के उपाय

​अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 3 और भाग्यांक 7 होगा. शुभ रंग नारंगी और शुभ दिशा उत्तर और पूर्व होगी. आज भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा अर्पित करें. ॐ गँ गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. हरी मूंग, दाल और विद्यार्थियों के लिए लेखन से संबंधित सामग्रियां दान करने से आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *