मुरादाबाद स्टेशन: 10 मिनट पहले बुक करें खाना, ट्रेन की सीट पर होगी डिलीवरी

0
मुरादाबाद स्टेशन: 10 मिनट पहले बुक करें खाना, ट्रेन की सीट पर होगी डिलीवरी


Last Updated:

Moradabad Railway Station online food: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खान-पान की सुविधा को लेकर एक बड़ा और बेहद सुविधाजनक कदम उठाया है. अब मुरादाबाद जंक्शन के ऑफिशियल रिफ्रेशमेंट रूम से सीधे चलती ट्रेन में यात्रियों तक उनका मनपसंद गरमा-गरम खाना पहुंचाया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि यात्री मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने से महज 10 मिनट पहले भी अपना खाना बुक कर सकेंगे और ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही ऑर्डर सीधे उनकी सीट पर डिलीवर हो जाएगा.

Moradabad Railway Station online food: अभी तक मुरादाबाद से गुजरने वाले यात्रियों को ट्रेनों में भोजन की सुविधा अन्य निजी कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही थी. लेकिन अब रेलवे की अपनी आधिकारिक ई-कैटरिंग सेवा के तहत यात्रियों को बेहतरीन विकल्प मिलेंगे. इस नई व्यवस्था में यात्रियों के लिए भोजन थाली, वेज बिरयानी, एग बिरयानी, मसाला डोसा, छोले-चावल, राजमा-चावल, छोले-भटूरे, पूरी-कचौड़ी और पाव भाजी सहित कई प्रकार के लजीज व्यंजन उपलब्ध होंगे.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने दी जानकारी
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा को लगातार विकसित और अपग्रेड किया जा रहा है. इस आधुनिक सुविधा के जरिए यात्री ट्रेन में सफर करते समय अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही अपनी पसंद का भोजन ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी के ई-कैटरिंग पोर्टल या आधिकारिक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर जाकर अपनी यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होती है. इसके बाद यात्री अपनी पसंद के रेस्टोरेंट या फूड आउटलेट का चयन कर आसानी से भोजन बुक कर सकते हैं.

ऑर्डर के अनुसार तय होंगी कीमतें, सफर बनेगा और भी आरामदायक
जैसे ही ट्रेन निर्धारित स्टेशन पर पहुंचती है, वैसे ही ऑर्डर किया गया भोजन सीधे यात्री की सीट तक पहुंचा दिया जाता है. इस सेवा में थाली, बिरयानी, पिज्जा, बर्गर, दाल-चावल, दक्षिण भारतीय व्यंजन और कई अन्य लजीज विकल्प उपलब्ध हैं. भोजन की कीमत ऑर्डर किए गए व्यंजन के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. यानी अगर आप पिज्जा ऑर्डर करते हैं तो उसकी कीमत अलग होगी, जबकि दाल-चावल या अन्य सामान्य भोजन की कीमत अलग होगी.

रेलवे की इस ई-कैटरिंग सेवा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान स्वच्छ, ताजा और उनकी पसंद का भोजन आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी रेल यात्रा और भी आरामदायक और सुविधाजनक बन सके. ज्यादा से ज्यादा यात्री रेलवे द्वारा शुरू की गई इस विशेष सुविधा का लाभ ले सकते हैं और सीधे अपनी सीट तक खाना मंगा सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *