‘मैं लड़का नहीं लड़की….’! प्राइवेट पार्ट काटने वाले छात्र का फिर छलका दर्द, कहा- पछतावा हो रहा, लेकिन…
Last Updated:
UP News: प्रयागराज में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक 22 साल के छात्र ने खुद को लड़की मानते हुए यूट्यूब वीडियो देखकर जेंडर बदलने की खतरनाक कोशिश की. अब अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अमेठी का रहने वाला छात्र इन दिनों प्रयागराज सिविल लाइंस एरिया में किराये का कमरा लेकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. उसके पिता एक किसान हैं और वह माता-पिता की इकलौती संतान है. सीबीएसई बोर्ड से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परिजनों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उसे ग्रेजुएशन के साथ यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रयागराज भेजा था, लेकिन उसके मन में कुछ और ही चल रहा था.
अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि छात्र अब अपनी की गई गलती महसूस कर रहा है और परिजनों की सहमति से वह वापस लड़का बनने का (reconstructive) इलाज कराना चाहता है. प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मोहित जैन ने कहा कि छात्र के निजी अंग शरीर से पूरी तरह अलग नहीं हुए थे, पर वे डैमेज हुए हैं, इसलिए कई विशेषज्ञों के साथ मिलकर उसे सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास जारी रखा जा रहा है. अस्पताल की टीम ने विभिन्न संबंधित विभागों के डॉक्टरों से परामर्श लेकर सर्जरी की योजना बनाई है और शुरुआती आशा सकारात्मक दिखाई दे रही है.
छात्र ने डॉक्टरों से कहा, ‘मैं लड़का नहीं हूं, लड़की हूं, यह बात कोई नहीं मानता, इसीलिए मैंने यह कदम उठाया. ‘ डॉक्टरों के अनुसार वह ‘जेंडर डिस्फोरिया’ नामक मानसिक स्थिति से गुजर रहा है.