ट्रेन में चुपचाप बैठे थे 5 बच्चे, RPF ने पूछा- कहां? डेस्टिनेशन जान हक्का बक्का रह गया सिपाही

0
ट्रेन में चुपचाप बैठे थे 5 बच्चे, RPF ने पूछा- कहां? डेस्टिनेशन जान हक्का बक्का रह गया सिपाही


Last Updated:

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मानव तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. बिहार से जम्मू-कश्मीर ले जाए जा रहे पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया.

5 बच्चों को छुड़ाया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के चारबाग स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में पांच बच्चे चुपचाप डरे सहमे बैठे हुए थे. तभी आरपीएफ पहुंचे और उन बच्चों से पूछा कहां जा रहे हो… फिर जगह का नाम और काम जानकर सब हक्के बक्के रह गए. तुरंत बच्चों को ट्रेन से उतारा और अपने साथ ले गए. दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मानव तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. बिहार से जम्मू-कश्मीर ले जाए जा रहे पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो बच्चों को काम कराने के लिए ले जा रहा था.

यह है मामला
आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि गंगा सतलज एक्सप्रेस में कुछ नाबालिग बच्चों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है. सूचना पर तुरंत ट्रेन के चारबाग स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की टीम ने दबिश देकर बच्चों को बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी को पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झारखंड के रहने वाले हसरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है.

OYO होटल में महिला को ले गया हट्टा-कट्टा युवक, पीछे से आ गया पति, फिर जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक का कनेक्शन
आरपीएफ ने जब आरोपी से पूछताछ की. तो उसने बताया कि वह बच्चों को पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था. वहां उन्हें मजदूरी के लिए भेजा जाना था. बच्चों की उम्र बेहद कम थी और वे भयभीत दिखाई दे रहे थे. आरपीएफ ने तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित कर उनकी काउंसलिंग करवाई. पकड़े गए आरोपी हसरूद्दीन अंसारी को आरपीएफ ने आगे की जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया है. वहीं बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में भेजा गया. जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं.

तस्करी पर सख्त नजर
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है ताकि मानव तस्करी जैसी घटनाओं को रोका जा सके. समय पर मिली जानकारी और त्वरित कार्रवाई की वजह से पांच नाबालिग बच्चों की जिंदगी बच गई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ट्रेन में चुपचाप बैठे थे 5 बच्चे, RPF ने पूछा- कहां? डेस्टिनेशन जान दंग सिपाही



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *