मॉकड्रिल: ताजमहल पर बुरी नजर डालने वाले सावधान, सुरक्षा में तैनात है पूरी फौज

0
मॉकड्रिल: ताजमहल पर बुरी नजर डालने वाले सावधान, सुरक्षा में तैनात है पूरी फौज


Last Updated:

Taj Mahal News: ताजमहल की सुरक्षा को जांचने के लिए शनिवार को मॉकड्रिल चलाई गई. मॉकड्रिल के दौरान जैसे ही ताजमहल परिसर में संदिग्धों के घुसने की सूचना मिली, सभी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं. ताज सुरक्षा पुलिस, बीडीडीएस (BDDS) टीम, सीआईएसएफ (CISF) और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने मोर्चा संभालते हुए बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया. टीम ने एक संदिग्ध को मार गिराया.

Zoom

ताजमहल में सुरक्षा का मॉक ड्रील चलाया गया. (फाइल फोटो.)

रिपोर्ट- Mohammad Kamir

Taj Mahal Security: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल की शोहरत किसी से छिपी नहीं है. रोजाना हजारों की संख्या में टूरिस्ट इसकी सुंदरता का दिदार करने पहुंचते हैं. लोगों को किसी विशेष परिस्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए सुरक्षा सख्त रखी जाती है. इसी क्रम में शनिवार यानी कि आज मॉकड्रिल चलाया गया. इसका उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी हमले या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों, मुस्तैदी और उनके आपसी तालमेल को जांचना था.

मॉकड्रिल की शुरुआत सुरक्षा कंट्रोल रूम को ताजमहल परिसर के भीतर कुछ अज्ञात संदिग्ध की जानकारी के बाद किया गया. इनपुट मिलते ही पूरे परिसर को हाई अलर्ट कर दिया गया. सभी संबंधित एजेंसियां तुरंत एक्शन मोड में आ गईं. देखते ही देखते सुरक्षाबलों ने ताजमहल के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को अपने नियंत्रण में ले लिया.

सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, एक संदिग्ध ढेर

इमरजेंसी सूचना पर ताज सुरक्षा पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) टीम, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और अन्य खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पोजिशन ली और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. इसी दौरान क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और CISF के जवानों ने घेराबंदी तोड़कर भागने का प्रयास कर रहे एक डमी संदिग्ध को मार गिराया. पूरी कार्रवाई इतनी सटीक और तेज थी कि कुछ ही मिनटों में स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

एसीपी यतेंद्र सिंह नागर ने दी ब्रीफिंग

इस मॉकड्रिल को पूरी गंभीरता और असल ऑपरेशन की तरह अंजाम दिया गया. मॉकड्रिल शुरू होने से ठीक पहले एसीपी (ACP) ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने सभी सुरक्षा एजेंसियों और टीमों को एकत्रित कर ब्रीफिंग दी थी. उन्होंने किसी भी संकट के समय त्वरित एक्शन लेने, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपस में बेहतर संवाद बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए थे. सफल मॉकड्रिल के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *