यह है दिल्ली-NCR की सबसे ज्यादा बिकने वाली बिरयानी, जानें कहां और क्यों
Last Updated:
हाइलाइट्स
- कैला भट्टा की दिल खुश बिरयानी रोजाना 500 किलो बिकती है.
- बिरयानी में देसी मसाले और बासमती चावल का उपयोग होता है.
- दिल खुश बिरयानी की कीमत 200 रुपये प्रति किलो है.
गाजियाबाद के पुराने इलाके कैला भट्टा में एक दुकान ऐसी भी है, जहां बिरयानी सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि बिरयानी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देने वाली जगह बन गई है. इस दुकान का नाम है दिल खुश चिकन बिरयानी. नाम जितना दिलचस्प, उतना ही लाजवाब इसका स्वाद. देसी मसालों की खुशबू, नफासत से पकी हुई चिकन और बासमती चावल की शानदार परतें – यह वो नज़ारा है जो इस दुकान को गाजियाबाद ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर के खाने के शौकीनों के लिए खास बना देता है. हर दिन सुबह जैसे ही बर्तन चढ़ते हैं, दुकान के आगे भीड़ जुटने लगती है. दोपहर तक यहां का माहौल किसी मेले से कम नहीं होता. रोजाना करीब 400-500 किलो बिरयानी बिक जाती है. यह आंकड़ा सिर्फ एक खाने की डिश नहीं, बल्कि मेहनत, स्वाद और परंपरा का जीता-जागता प्रमाण है.
दिल खुश बिरयानी की खुशबू अब सोशल मीडिया के ज़रिए भी दूर-दूर तक फैल चुकी है. कई यूट्यूब फूड व्लॉगर्स और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर्स यहां आकर इस बिरयानी का रिव्यू कर चुके हैं. अब दिल्ली, नोएडा, मेरठ और हापुड़ से भी लोग यहां स्वाद का लुत्फ़ उठाने आते हैं.
जेब पर हल्का, स्वाद में भारी
दिलचस्प बात यह है कि इतनी मशहूर बिरयानी होने के बावजूद इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच में है. चिकन बिरयानी सिर्फ 200 रुपये प्रति किलो में मिलती है. यही वजह है कि छात्र, मजदूर, कर्मचारी से लेकर अफसर तक हर वर्ग के लोग यहां ग्राहक हैं.