बर्ड फ्लू के बीच चमकी वेज बिरयानी की किस्मत, स्वाद से किया चिकन को रिप्लेस…

0
बर्ड फ्लू के बीच चमकी वेज बिरयानी की किस्मत, स्वाद से किया चिकन को रिप्लेस…


गोरखपुर- गोरखपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जब चिकन पर 21 दिन का प्रतिबंध लगा, तब शहर के बिरयानी प्रेमियों को बड़ा झटका लगा. मगर जहां चाह, वहां राह शहर के कुछ फूड पॉइंट्स ने इस संकट को अवसर में बदल दिया और पेश की स्वाद से भरपूर वेज बिरयानी.

‘बिरयानी वाले’ ने पेश की बजट फ्रेंडली दम बिरयानी
बैंक रोड पर स्थित ‘बिरयानी वाले’ नाम की दुकान अब गोरखपुर की पहचान बन चुकी है. मात्र 50 से 60 रुपये में यहां मिलने वाली दमदार वेज बिरयानी में आलू, पनीर, सोयाबीन और खास मसालों का ऐसा कॉम्बिनेशन मिलता है कि दिल खुश हो जाए.

जटाशंकर चौराहे पर ‘तासीर’ ने बदली अपनी तासीर
पहले चिकन बिरयानी के लिए मशहूर ‘तासीर’ अब वेज बिरयानी का नया अड्डा बन चुका है. हरी सब्जियों, सोयाबीन और देसी मसालों से बनी इस मिक्स वेज बिरयानी ने स्वाद के साथ सेहत की तासीर भी बदल दी है.

एलुमिनियम फैक्ट्री के पास ‘जॉर्ज बिरयानी’ का धमाका
यहां भले मटन बिरयानी का पुराना क्रेज है, लेकिन बर्ड फ्लू के समय वेज बिरयानी की डिमांड भी जोर पकड़ गई है. यहां की बिरयानी का फ्लेवर ऐसा है कि लोग कहने लगे हैं कि चिकन हो या ना हो, स्वाद में कोई कमी नहीं!

यूनिवर्सिटी गेट की देसी बिरयानी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट के सामने एक छोटी सी दुकान चलाते हैं एक पिता-पुत्र की जोड़ी, जो कॉलेज स्टूडेंट्स की फेवरेट बन चुकी है. सस्ती, स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर ये देसी वेज बिरयानी कमाल की लोकप्रियता बटोर रही है.

चिकन नहीं, फिर भी हर बाइट में स्वाद
बर्ड फ्लू ने भले ही चिकन को थाली से बाहर कर दिया हो, लेकिन गोरखपुर के इन दुकानदारों ने ये साबित कर दिया है कि स्वाद सिर्फ मांस में नहीं, बल्कि शौक और हुनर के मेल से हर बाइट स्पेशल बन सकती है. तो अगली बार जब बिरयानी की तलब लगे, वेज ट्राई करिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *