यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, ताबड़तोड़ हो रहे एनकाउंटर, अब तीन बदमाश गिरफ्तार
Last Updated:
UP Encounter: उत्तर प्रदेश में पुलिस ने प्रयागराज और हापुड़ में मुठभेड़ों में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है.
यूपी पुलिस.प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के हाशिमपुर ब्रिज पर देर रात पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई तो वे चेकिंग तोड़कर भागने लगे. पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झूंसी थाना क्षेत्र निवासी आजम खान और मंसूर अहमद के रूप में हुई है. दोनों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई. एडीसीपी सिटी जोन अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि यूपी पुलिस अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कस रही है और बदमाशों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जा रहा है.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें