यूपी में बसपा के इकलौते विधायक का निधन, मायावती ने जताया दुख

0
यूपी में बसपा के इकलौते विधायक का निधन, मायावती ने जताया दुख


Last Updated:

Ballia Latest News : यूपी के बलिया में रसडा के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. दिल्ली के एक हास्पिटल मे ईलाज के दौरान मौत लंबे समय से ब्रेन टूमर का ईलाज चल रहा था.

Zoom

BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन.

बलिया: उत्तर प्रदेश की राजनीति से बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई. बसपा के इकलौते विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का निधन हो गया. वह पिछले करीब दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

उमाशंकर सिंह के निधन के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व भी खत्म हो गया. 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा को पूरे प्रदेश में सिर्फ एक सीट मिली थी और रसड़ा से जीत दर्ज कर उमाशंकर सिंह ही पार्टी के इकलौते विधायक बने थे.

किसान परिवार से निकलकर बने बड़ा राजनीतिक चेहरा
उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को बलिया जिले के खनवर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से करने के बाद उन्होंने बलिया में उच्च शिक्षा हासिल की. राजनीति में उनकी शुरुआत छात्र जीवन से हुई. बाद में साल 2000 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने.

लगातार तीन बार जीते रसड़ा सीट
उमाशंकर सिंह ने 2012 में पहली बार बसपा के टिकट पर रसड़ा विधानसभा सीट से जीत हासिल की. इसके बाद 2017 और 2022 में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी. खास बात यह रही कि 2022 के चुनाव में प्रदेश में बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, लेकिन उमाशंकर सिंह अपनी सीट बचाने में सफल रहे और विधानसभा में पार्टी के अकेले विधायक बने.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *