यूपी में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत

0
यूपी में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत


Last Updated:

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत मिली, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज में 4, जौनपुर में 3, गोरखपुर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई. मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित प…और पढ़ें

UP Weather. उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons)

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली से 25 लोगों की मौत.
  • प्रयागराज में आकाशीय बिजली से 4 लोगों की जान गई.
  • मुख्यमंत्री योगी ने आर्थिक सहायता के निर्देश दिए.

लखनऊ. भीषण गर्मी के बीच जहां बारिश से राहत मिली तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई लोगों की जान चली गई. प्रदेश में दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक करीब 25 लोगों की जान जा चुकी है. बीते 24 घंटों में ही 12 लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. इनमें सबसे अधिक प्रभावित प्रयागराज रहा, जहां 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई.

प्रयागराज के अलावा, जौनपुर में 3, गोरखपुर और ललितपुर में 2-2 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, रविवार को बरेली में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और लोगों में हड़कंप मचा दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहिया करवाने के निर्देश दिए हैं.

प्रयागराज में सबसे ज्यादा नुकसान

प्रयागराज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत ने जिले को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं अचानक हुईं, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. जौनपुर में भी तीन लोगों की मौत ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है.

गोरखपुर और ललितपुर में भी हादसे

गोरखपुर और ललितपुर में दो-दो लोगों की मौत की खबर ने इन जिलों में चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रहें. बरेली में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर किया है.

प्रशासन की ओर से सतर्कता के निर्देश

आकाशीय बिजली की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जिसके साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली के खंभों या पेड़ों से दूरी बनाए रखें.

आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय

बारिश या आंधी के दौरान खुले मैदानों में न रहें.
पेड़ों, बिजली के खंभों या ऊंची संरचनाओं के पास खड़े होने से बचें.
घर के अंदर रहें और बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें.
सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मौसम साफ होने का इंतजार करें.
प्रदेश में बारिश का मौसम जहां राहत लेकर आया है, वहीं आकाशीय बिजली की घटनाएं चिंता का सबब बन रही हैं. प्रशासन और नागरिकों को मिलकर इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सतर्कता और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

यूपी में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *