यूपी में 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश को लेकर IMD ने किया अलर्ट

0
यूपी में 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश को लेकर  IMD ने किया अलर्ट


उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों में 7 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी सभांवना जताई है.अनुमान है. अगले 5 दिनों में अलग अलग जगहों पर बारिश और तेज आंधी के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनो ही तापमान में कमी आएगी. रविवार दोपहर बाद कई जिलों में काले बादलों की आवाजाही दिखेगी. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम यूटर्न लेगा. लखनऊ से वाराणसी और कानपुर से बिजनौर तक आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को झांसी, जालौन,रायबरेली, अमेठी,अयोध्या,बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बदायूं, संभल,इटावा,हाथरथ,वाराणसी,मिर्जापुर, सोनभद्र,चंदौली,गाजीपुर,बलिया, मऊ और आजमगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

3 से 4 दिनों तक बारिश की संभावना
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की दक्षिण-पश्चिम में मॉनसून के आगे बढ़ने से बिहार और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है. अनुमान जताया जा रहा है प्रदेश के अलग अलग जिलों में अगले 5 दिनों में 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान लुढ़क सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आ सकती है.

मथुरा-चित्रकूट में बारिश
यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को मौसम में उलटफेर हुआ.मथुरा और चित्रकूट में काले बादल छाने के साथ झमाझम बारिश हुई.उधर,गोरखपुर,बिजनौर,झांसी और मोरादाबाद में भी हल्की बारिश हुई.

प्रयागराज में तापमान सबसे ज्यादा
शनिवार को यूपी के प्रचंड गर्मी का कहर दिखाई दिया.हाल ये रहा कि पूरे दिन लोग धूप की तपिश से बेहाल और परेशान दिखें. शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा.यहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं आगरा,वाराणसी,झांसी और सुल्तानपुर में भी तापमान इसी के आसपास दर्ज किया गया.

शहर  अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
लखनऊ 41.9 29.8 134
आगरा 44.3  29.5  92
कानपुर 42.9 30.6 85
मेरठ 39.1  26.0 106
वाराणसी 44.6  31.0  61



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *