ये कैसा प्यार? प्रेमिका ने बंद की बात तो प्रेमी ने झांसी में चला दी तलवार

0
ये कैसा प्यार? प्रेमिका ने बंद की बात तो प्रेमी ने झांसी में चला दी तलवार


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Jhansi News Today in Hindi: मृतका की भाभी कीर्ति अहिरवार ने बताया कि ज्योति छत पर अनाज साफ कर रही थी तभी अंकित ने दो बार गली में चक्कर लगाया और फिर…

X

विलाप करते परिजन

झांसी: प्यार के नाम पर एक-दूसरे की हत्या और मर्डर करने वाले आपने कई मामले देखे सुने होंगे. इस तरह के सनकी किसी एक जगह नहीं बल्कि तमाम जगहों पर होते हैं. झांसी में भी इसी तरह के एक सनकी ने अपनी प्रेमिका की ही हत्या कर दी. इस घटना के बाद से लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर जिससे इंसान प्यार करता है उसके साथ ऐसा कैसे कर सकता है. झांसी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया.

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नाथ की कोठी के पास रहने वाली ज्योति नाम की आशा बहू की हत्या उसके प्रेमी अंकित पुरोहित ने कर दी. अंकित ने तलवार से हमला कर प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना के बाद अंकित पुरोहित सिर पर लाल गमछा बांधकर आराम से फरार हो गया. सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई है.

ज्योति के परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्योति और अंकित के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन, कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. इसी को लेकर अंकित ने ज्योति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अंकित को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है.

बातचीत बंद होने से नाराज था अंकित

मृतका की भाभी कीर्ति अहिरवार ने बताया कि ज्योति छत पर अनाज साफ कर रही थी तभी अंकित ने दो बार गली में चक्कर लगाया और फिर मौका पाकर मकान की छत पर चढ़ गया. छत पर पहुंचकर हत्यारे अंकित ने ज्योति पर तलवार से एक के बाद एक कई बार हमले किए. हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना में उसके घुटने में जख्म हो गया और दोनों हाथ की नसें भी कट गईं और सिर में भी चोट आई थी. ज्योति को परिजन जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. ज्योति आशा बहू का काम करती थी. जब उसकी सांसे चल रही थी तो उसने बताया कि अंकित से उसका पुराना रिलेशन था इसलिए वह पीछे पड़ा था और आज उसने मार दिया.

पुलिस ने शुरु की पड़ताल
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नाथ की कोठी की रहने वाली ज्योति अहिरवार पर अंकित पुरोहित ने चाकू से हमला कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. इन दोनों के बीच में प्रेम संबंध था. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं. जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

homeuttar-pradesh

ये कैसा प्यार? प्रेमिका ने बंद की बात तो प्रेमी ने झांसी में चला दी तलवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *