ये हरी पत्तेदार चीज कराएगी खटाखट कमाई, बरसात में खेतों की मेड़ पर लगा दें, कम लागत में बन जाएंगे मालामाल!

0
ये हरी पत्तेदार चीज कराएगी खटाखट कमाई, बरसात में खेतों की मेड़ पर लगा दें, कम लागत में बन जाएंगे मालामाल!


Last Updated:

Coriander Farming Tips: सितंबर महीने में किसान हरा धनिया की फसल लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. हरा धनिया की कई ऐसी किस्में हैं, जो 700 किलो प्रति हेक्टेयर से लेकर करीब 1400 किलो प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन दे देती…और पढ़ें

हरा धनिया की फसल कम दिनों में तैयार हो जाती है. किसान सितंबर में हरा धनिया की फसल उगाकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. लेकिन किसानों को हरा धनिया की फसल लगाने के लिए ऐसी जमीन का चुनाव करना चाहिए, यहां जल भराव की समस्या न रहती हो, इसके अलावा खेत की अच्छी तरह से तैयारी करें और उन्नत किस्म का चुनाव करें. उन्नत किस्म की बुवाई करने से मुनाफा कई गुना तक बढ़ सकता है. कुछ ऐसी किस्म हैं जो किसानों को बंपर उत्पादन देने के लिए जानी जाती हैं. और यह किस्म किसानों की पहली पसंद भी हैं.

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि सितंबर महीने में अगर किसान हरा धनिया की फसल लगा देते हैं, तो कम दिनों में मालामाल हो जाएंगे. हरा धनिया की फसल 30 से 35 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. सितंबर में बारिश भी होती है, इसलिए ऐसी जमीन का चुनाव करें, यहां जल निकासी बेहतर हो, खेत में पानी ना रूकता हो. सितंबर में लगाई हुई धनिया की फसल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कटिंग के लिए तैयार हो जाएगी. उस वक्त बाजार में हरा धनिया का भाव करीब 150 रुपए प्रति किलो तक रहता है. हरा धनिया कुछ ऐसी किस्म हैं जो 700 से 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती हैं.

इन किस्मों की करें बुवाई
हरा धनिया की किस्म CO-1, CO-2 और CO-3 जो किसानों को 700- 800 किलो प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देने के लिए जानी जाती है. ये सभी किस्में 30 से 35 दिनों में कटिंग के लिए तैयार होती है. हरा धनिया की किस्म करन किसानों को 900 किलो प्रति हेक्टेयर तक हरी पत्ती का उत्पादन देती है. इसके अलावा CS-2 करीब 1400 किलो प्रति हेक्टेयर उत्पादन देती है. इसके अलावा C5-287 किस्म किसानों को 1000 किलो प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है. ये किस्म 25 दिनों में कटिंग के लिए तैयार हो जाती है.

खेत की अच्छी तरह के करें तैयारी
हरा धनिया की फसल लगाने के लिए किसानों को ऐसी जमीन का चुनाव करना चाहिए, जहां से जल निकासी बेहतर हो, बारिश में जल भराव ना होता हो. जल भराव होने से फसल खराब हो सकती है. हरा धनिया की फसल लगाने के लिए किसानों को खेत की अच्छी तरह से जुताई करनी चाहिए और मिट्टी को भुर भुरा बना लें. उसके बाद पाटा चला कर खेत को समतल कर लें. खेत को समतल करने के बाद किसान बेड बना लें. बेड के ऊपर ही हरा धनिया के बीज लगाएं.

homeagriculture

बरसात में खेतों की मेड़ पर लगा दें धनिया, कम लागत में बन जाएंगे मालामाल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *