Farming Tips: 90 दिन में कमाएं मोटा मुनाफा! आलू की खेती का सीक्रेट फॉर्मूला जो कम समय में बना देगा मालामाल

0
Farming Tips: 90 दिन में कमाएं मोटा मुनाफा! आलू की खेती का सीक्रेट फॉर्मूला जो कम समय में बना देगा मालामाल


Last Updated:

Aalu ki Kheti: आलू की खेती किसानों के लिए सबसे भरोसेमंद नकदी फसल मानी जाती है. सही किस्म, उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल मौसम का ध्यान रखकर किसान कम समय में अच्छी उपज और मुनाफा कमा सकते हैं. इस खबर में हम आपको बताएंगे …और पढ़ें

शाहजहांपुर: किसानों के लिए आलू हमेशा से नकदी फसल यानी कैश क्रॉप मानी जाती है. इसका कारण यह है कि यह कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसकी मांग सालभर बनी रहती है. (Potato Farming Tips) आलू की खेती मिट्टी, जलवायु और pH स्तर पर काफी हद तक निर्भर करती है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसान सही किस्म और सही तरीके से खेती करें तो उन्हें अच्छा उत्पादन और बढ़िया मुनाफा दोनों मिल सकता है.

आलू की बुवाई कब और कैसे करें?
जिला उद्यान अधिकारी डॉ पुनीत कुमार पाठक बताते हैं कि शाहजहांपुर की मिट्टी और जलवायु आलू की फसल उगाने के लिए बेहद अनुकूल है. यहां करीब 14 से 15 हजार हेक्टेयर में हर साल आलू की खेती होती है. पुवायां क्षेत्र के किसान तो आलू की खेती से मोटा मुनाफा कमाने के लिए जाने जाते हैं. शाहजहांपुर का आलू न केवल गुणवत्ता में अच्छा होता है बल्कि इसकी मांग दूसरे राज्यों में भी बनी रहती है.
आलू की कई ऐसी किस्में हैं जो 70 से 90 दिन में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती हैं. खेत की अच्छी तैयारी और सही किस्म का चुनाव बंपर उत्पादन की कुंजी है. किसान सितंबर महीने में इसकी बुवाई कर सकते हैं.

आलू की बुवाई में तापमान का अहम रोल
डॉ पाठक बताते हैं कि आलू की फसल के लिए 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे उपयुक्त माना जाता है. खासकर रात का तापमान अगर 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो तो आलू का कंद अच्छा बनता है. हालांकि आलू लगभग हर तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है, लेकिन भारी और चिकनी मिट्टी में आलू की क्वालिटी पर असर पड़ता है. इससे कंद छोटे रह जाते हैं, उत्पादन घटता है और बाजार में किसानों को अच्छी कीमत नहीं मिलती है.

मिट्टी और pH स्तर पर ध्यान दें
आलू की खेती के लिए सबसे अच्छी मिट्टी रेतीली या रेतीली दोमट होती है. मिट्टी का pH 7 से 7.5 तक होना चाहिए. खेत की जल निकासी व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए क्योंकि अगर खेत में पानी भर गया तो फसल को नुकसान हो सकता है.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

homeagriculture

Farming Tips: आलू की खेती का सीक्रेट फॉर्मूला जो कम समय में बना देगा मालामाल!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *